Month: July 2022

भाजपा कार्यालय में एससी मोर्चा ने की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी नवगछिया कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की बैठक रखी गई, जिसकी अध्यक्षता एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान जी ने की. इस बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, कार्यक्रम प्रभारी विधानसभा गोपालपुर, पुलकित सिंह, जिला महामंत्री आलोक सिंह आलोक सिंह, जिला प्रवक्ता रवि रंजन एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, जिला युवा मोर्चा मंत्री सौरभ पोद्दार, मोर्चा जिला मंत्री भावेश कुमार, मंडल महामंत्री गोपालपुर रंजीत झा, चंदन कुमार भगत, मनोज पासवान, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री राकेश कुमार ठाकुर, मंडल महामंत्री रंगरा मिथिलेश कुमार चौधरी, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा नन्हे सिंह राजपूत, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, सुनील कुमार ठाकुर आदि कार्यकर्ता शामिल थे. DESK 04

कान्तेश उर्फ टीनू बने साईं सेवा सेमिति के उपाध्यक्ष ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया : श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने प्रेस रिलीज कर  नवगछिया के समाजसेवी कान्तेश उर्फ टीनू यादव को सामाजिक कार्यों में अभिरूची को देखते हुए श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति का उपाध्यक्ष मनोनित किया गया. उन्होंने सामाजिक सेवा कार्य मे मजबूती से कार्य करने की इच्छाएं व्यक्त किया मौके पर  श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश रमण, कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ,रिकंज कुमार, बरूण यादव ने बधाई दिया. DESK 04

व्यापार मंडल नवगछिया के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष होंगे अवधेश साहू ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया व्यापार मंडल के चुनाव में इस बार भी अवधेश कुमार साहू ही निर्विरोध अध्यक्ष होंगे, जो 1978 से अबतक लगातार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाते रहे हैं. इस बार भी इस चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को ही निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश कुमार साहू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था. जिनके प्रस्तावक धीरज कुमार साहू और समर्थक सुशील भगत थे. जिनके विरोध में नामांकन के अंतिम दिन शनिवार तक अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया. स्पष्ट है कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे इस बार भी नवगछिया व्यापार मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष घोषित होंगे. इसके साथ ही व्यापार मंडल के बारह विभिन्न सदस्य पदों […]

इस्माइलपुर में गोपगुट की बैठक, किया गया अंचल इकाई का गठन ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल इकाई इस्माईलपुर का वैठक संयोजक रघुनंदन यादव की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय कमला कुंड में प्रारम्भ हुआ. इस बैठक का संचालन सह संयोजक पंचानन सिंह ने किया. इस वैठक में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, जिला सचिव श्याम नंदन सिंह,जिला संयुक्त सचिव सोमेश्वर प्रसाद यादव,जिला उपाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह, नरेंद्र कुमार, रंगरा अंचल अध्यक्ष नवीन कुमार यादव, गोपालपुर अंचल सचिव राजकिशोर साह, गोपालपुर कोषाध्यक्ष संजय कुमार, पंकज कुमार शामिल होकर शिक्षकों की समस्याओं को सुना. शिक्षकों ने समस्या को बयां करते हुए बताया कि शिक्षकों का स्थानांतरण करवाया जाए. नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान, सभी तरह का बकाया वेतन भुगतान, सेवापूर्व प्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन निर्धारण, सेवा पुस्तिका का संधारण, मध्याह्न […]

जाह्नवी चौक जयमंगल टोला में की गयी बोल बम के गीतों की शूटिंग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

देखने उमड़ी लोगों की भीड़ नवगछिया – स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किये गए अंगिका बोलबम लोक गीतों के वीडियो अल्बम  की शूटिंग शनिवार को जाह्नवी चौक जयमंगल टोला में की गयी. शूटिंग देंखने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए. निर्माता सह गीतकार गुलशन राजा ने बताया कि उस अल्बम में दिलीप छैला बिहारी और ममता माही ने आवाज दी है. जबकि वीडियो अल्बम में कविता राजवंशी और अजेश साहू व अन्य ने काम किया है. गुलशन राजा ने कहा कि उनका मकसद स्थानीय स्तर की प्रतिभा को एक मंच देना है जिस कार्य मे वे निरंतर लगे हुए हैं. DESK 04