0
(0)

भागलपुर ।
भागलपुर के समीक्षा भवन में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही सड़क, बिजली एवं अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता, एनएच भागलपुर द्वारा अवगत कराया गया कि भागलपुर–कहलगांव–मिर्जाचौकी सड़क निर्माण कार्य के अंतर्गत टॉल प्लाजा निर्माण के लिए भू-अर्जन की राशि 18 रैयतों को भुगतान की जानी थी। इनमें से अब तक 10 रैयतों को भुगतान किया जा चुका है, जबकि 8 रैयतों का भुगतान लंबित है। इस पर जिलाधिकारी ने डीसीएलआर कहलगांव को निर्देश दिया कि वे व्यक्तिगत रूप से कार्यपालक अभियंता, एनएच के साथ समन्वय स्थापित कर शेष भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराएं।

कार्यपालक अभियंता, प्रोजेक्ट इलेक्ट्रिसिटी द्वारा बैठक में जानकारी दी गई कि पावर सब स्टेशन के निर्माण हेतु कहलगांव एवं नाथनगर प्रखंड अंतर्गत भूमि की आवश्यकता है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी स्वयं स्थल का भ्रमण कर उपयुक्त भूमि चिन्हित करें तथा संबंधित अंचलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि से संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराएं।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने ग्रामीण कार्य विभाग, भागलपुर, नवगछिया एवं कहलगांव के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि आरडब्ल्यूडी अंतर्गत सड़कों के चौड़ीकरण हेतु सभी सड़कों का सर्वे कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने बीडीओ एवं एसडीओ के साथ विमर्श कर सड़कों की प्राथमिकता सूची तैयार कर संबंधित प्रस्ताव विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यपालक अभियंताओं को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कार्यरत संवेदकों के साथ नियमित रूप से बैठक आयोजित करें तथा निर्माण कार्यों का समय-समय पर औचक निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: