Category Archives: नारायणपुर

नारायणपुर : अभाविप ने किया प्रतियोगिता आयोजित|| GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर इकाई के तत्वावधान में रविवार को सैंट कैरेन्स स्कूल नारायणपुर में साप्ताहिक जॉच प्रतियोगिता का आयोजन नगर उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के अध्यक्षता में किया गया.मौके पर नगर उपाध्यक्ष ने कहा कि अनुसासन ही देश को महान बनता हैं छात्रों का जीवन अनुशासित होना चाहिए.वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार यादव,नगर उपाध्यक्ष सुशान्त कुमार शर्मा,पंकज कुमार शर्मा,नगर एसएफएस प्रमुख केशव कुमार,नगर कोषाध्यक्ष राजू पोद्दार,अर्जुन, प्रशान्त सहित अन्य अभाविप कार्यकर्ता का सराहनीय योगदान रहा. DESK 04 B

मध्य विद्यालय नारायणपुर का माहौल सुधारने के लिए मुखिया ने ग्रामीण के साथ किया बैठक|| GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के मध्य विद्यालय नारायणपुर का माहौल सुधारने के लिए रविवार को विद्यालय परिसर में पंचायत के मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव की अध्यक्षता में स्थानीय जनप्रतिनिधि,समाजसेवी शिक्षाविद,ग्रामीण एवं शिक्षकों के साथ बैठक किया गया.मालुम हो की विद्यालय स्थिति को अवगत कराते हुए प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा बताया गया था की आए दिन शरारती तत्वों द्वारा विद्यालय में जुआ खेलना,कमरा में शौच कर गंदा किया जाना,विद्यालय में ताला तोड़कर चोरी करना,खिड़की,दरवाजा तोड़ देना,जुआ के दौरान खिड़कियॉ दॉव पर लगाना,विद्यालय परिसर में मवेशी बॉधना,अनाज सुखाना,चिलम पीना,पान गुटका के रेपर के साथ जहॉ तहॉ पिचक देना आम बताया गया था. जिसके कारण विद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था जिसे प्रभातखबर ने प्रमुखता से […]

नारायणपुर : महर्षि मेंही की जयंती पर निकाली गई झॉकी|| GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के सत्संग भवन नारायणपुर,शाहपुर,पहाड़पुर,मधुरापुर, बलाहा समेत विभिन्न गॉव में सत्संग प्रेमियों ने रविवार को महर्षि मेंही परमहंस जी की 138 वीं जयंती पर नारायणपुर सत्संग आश्रम से सत्संग प्रेमियों ने भव्य झांकी आश्रम के बाबा विश्वानंद और सत्संग आश्रम समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड फौजी रविन्द्र यादव के नेतृत्व में बैंड बाजे की धुन पर महर्षि मेंही परमहंस जी के जयकारे के साथ झांकी आश्रम से. नारायणपुर,चकरामी,भवानीपुर,मधुरापुर बाजार,बलाहा सहित कई गॉवों का भ्रमण करते हुए पुनःआश्रम पहुंच आश्रम में भजन,सत्संग,प्रवचन के साथ भंडारा का आयोजन किया गया.संबोधन में पुर्व प्राचार्य राजेन्द्र यादव ने बताया की महर्षि मेंही परमहंस के प्रवचन का श्रवण करने मात्र से मानव जीवन का कल्याण होता है.मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुरूष सत्संग […]

आपत्तिजनक पोस्ट कर ब्लैकमेलिंग का आरोप,प्राथमिकी दर्ज // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के एक गॉव में नाबालिग किशोरी का फेसबुक आईडी पर फोटो एडिटिंग कर वीडीयो क्लिप बनाकर वायरल करना चैटिंग कर ब्लैकमेल करना एवं घर मे शादी समारोह के दौरान जबरन लड़की व महिलाओ के साथ शादी समारोह कार्यक्रम के दौरान युवती एवं महिलाओं के साथ सेल्फी लेना आपत्तिजनक भड़काऊ व्यंग्य करने के साथ वरमाला के दौरान बारात एवं सारात लोगों के साथ जबरन मारपीट करना एवं लड़की को अगवा करने की धमकी को लेकर पीड़ीत ने भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है.उक्त जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने देते हुए बताया की मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है.जॉचोपरांत कार्यवाई की जाएगी. नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के एक गॉव में नाबालिग किशोरी का फेसबुक […]

नारायणपुर : विद्यालय में गंदगी फैलाने को लेकर शरारती तत्व पर मुकदमा // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय नारायणपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने बीडीओ के निर्देश पर भवानीपुर ओपी में रविवार को अज्ञात शरारती व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाया है.आवेदन में बताया गया है कि शरारती तत्व विद्यालय में अनावश्यक जमावड़ा लगा कर सामान की चोरी करना,जुआ खेलना,कमरे में. शौच करके गंदगी फैलाना,टुटा फुटा चिलम व गुटखा के रेपर के साथ यत्र तत्र पिचक कर गंदगी फैलाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है.उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की मामले में कांड के अनुसंधान कर्ता जॉचोपरांत अज्ञात व्यक्ति को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानुनी कार्रवाई होगी और विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग किया जाएगा जिससे पठन-पाठन सुचारू रूप […]

नारायणपुर : महिला कॉलेज भ्रमरपुर में शासी निकाय की बैठक // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर- प्रखंड के एल एन बी जे महिला कॉलेज भ्रमरपुर में रविवार को शासी निकाय की बैठक प्राचार्य प्रभात रंजन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई.मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव सह जिलापरिषद के पुर्व अध्यक्ष शंभू नाथ खेतान व महाविद्यालय के अध्यक्ष डा.मृत्युंजय कुमार झा के साथ महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी की मौजूदगी में कॉलेज की विभिन्न समस्या एवं मुद्दा समेत पठन-पाठन को लेकर चर्चा की . गई.साथ ही महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी क्रमशः मो. रहमान,सतीश चंद्र झा,अमरेंद्र शर्मा एवं मनोज ठाकुर की कोराना काल में असमायिक निधन पर उनके परिजनों को शासी निकाय के कमिटी के द्वारा तदर्थ वेतन के साथ साथ अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया.मौके पर शिक्षक प्रतिनिधि बसंत […]

नारायणपुर में पंचायत समिति की बैठक आयोजित||GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय के शिल्प प्रशिक्षण भवन नारायणपुर में शनिवार को प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी की अध्यक्षता व बीडीओ हरिमोहन कुमार के संचालन में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक में पंचायत में विकास को अग्रगेसिव को लेकर सभी योजनाओं जैसे शिक्षा,सात निश्चय,15 वी केंद्रीय वित्त आयोग और षष्टम राज्य वित्त आयोग की योजनाओं के साथ साथ आवास योजना के भूमिहीन लाभुकों को भूमि उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा हुई. साथ ही ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन (SLWM) को लेकर भी चर्चा हुई और कचरा प्रॉसेसिंग इकाई(WPU) के लिए तीन हजार वर्ग फिट की जमीन चिन्हित कर एनओसी के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को कहा गया.बैठक के दौरान मुखिया सिंधु शर्मा ने प्रखंड मुख्यालय के अंचल कार्यालय में एनओसी […]

नारायणपुर : कॉलेज कर्मी बैठक कर कर्मी के निधन पर जताया शोक|| GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – जे पी कॉलेज नारायणपुर के कार्यालय वेश्म में प्राचार्य डा.राजवंश यादव की अध्यक्षता में शनिवार को स्टाफ काउंसिल की बैठक की गई. बैठक पुर्व महाविद्यालय के गणित विभाग के रिटायर्ड शिक्षक दशरथ मिश्र के निधन पर दो मीनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर शोक प्रकट किया.बैठक के उपरांत आगामी गुरूवार 19 मई से शुरू हो रहे पार्ट वन की सब्सिडियरी विषय की परीक्षा संबंधी तैयारी का जायजा लिया गया.दौरान प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डा.राजवंश यादव द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया. जिसमें मोबाईल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश वर्जित बताया गया.कर्मी के निधन को लेकर शोक सभा के तत्काल बाद महाविद्यालय को […]

नवगछिया : राजस्व कर्मचारी द्वारा घूस मांगने को लेकर एसडीओ से शिकायत // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गांव निवासी अभिषेक राज ने नारायणपुर के राजस्व कर्मचारी नीलांबर मिश्रा द्वारा दस्तखत कराने के एवज में घूस मांगने को लेकर नवगछिया एसडीओ को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है. नवगछिया एसडीओ को दिए अपने आवेदन में उन्होंने बताया है कि शनिवार को क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र बनाने के लिए कागजात पर हस्ताक्षर कराने के लिए जब राजस्व कर्मचारी नीलांबर मिश्रा के. पास गए तो दस्तखत करने के एवज में उन्होंने मुझसे ₹500 की मांग की. जब मैंने घूस देने से मना किया तो उन्होंने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मुझे अपने रूम से बाहर निकाल दिया. साथ ही साथ झूठे सरकारी केस में फंसाने की भी उन्होंने धमकी दी. इसके […]

नारायणपुर : सुधा डेयरी के चालक से मारपीट व छिनतई ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गॉव के पास सुधा डेयरी बरौनी के चालक खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिरबास निवासी सिंधु शर्मा एवं अन्य कर्मी के साथ स्कॉर्पियो सवार हथियारबंद अपराधियों द्वारा रोककर गाली-गलौज मारपीट व छिनतई का मामला प्रकाश में आया है .घटना को लेकर पीड़ीत जख्मी चालक सिंधु शर्मा ने भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है जिसमें सहयोगी कर्मी राजकुमार शर्मा और कुंदन शर्मा को भी थ्रीनट के बट से मारपीट कर जख्मी का आरोप लगाते हुए स्कॉर्पियो नंबर सहित अज्ञात बदमाश के विरूद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.घटना को लेकर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की भवानीपुर पुलिस छानबीन में जुटी है जॉचोपरांत कार्यवाई की जाएगी. DESK 04