0
(0)

भागलपुर ।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा भागलपुर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग की स्थिति तथा अभिलेखों के संधारण का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी प्रक्रियाओं का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा एवं पारदर्शिता निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता का महत्वपूर्ण आधार है। जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित निर्वाचन व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: