



नवगछिया। महिला थाना में नीतू देवी ने अपने ही गांव के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। पीड़िता नीतू देवी, पति अवधेश कुमार, ग्राम शिव मंदिर टोला परबत्ता, थाना इस्माइलपुर, जिला भागलपुर की रहने वाली हैं और वर्तमान में अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। उनके पति रोजगार के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं।

महिला ने आवेदन में बताया कि पति की अनुपस्थिति में गांव में ही रह रहे लूरी कुमार, पिता स्वर्गीय गणेश मंडल, निवासी कनकी टोला साहू परबत्ता, थाना परबत्ता, जिला भागलपुर, उनके पास गलत नीयत से आता है और गलत हरकत करने का प्रयास करता है। विरोध करने पर आरोपी उन्हें घर से जबरदस्ती उठा लेने की धमकी देता है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि लूरी कुमार उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता है। महिला ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और हमेशा हथियार लेकर घूमता है, जिससे उनका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है।
महिला ने पुलिस से अपनी और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।












