Noimg

PURNIA : मखाना खेत में करंट लगने से युवक की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

परिवार का इकलौता कमाने वाला था मुरारी, हादसे के बाद घर में मचा कोहराम पूर्णिया : पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र में मखाना खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के गंगेली निवासी 26 वर्षीय मुरारी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुरारी कुमार रोज की तरह छोटी कादरगंज गांव स्थित खेत में मोटर से पटवन करने गए थे। इसी दौरान मोटर में अचानक करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गए। उप सरपंच मिथिलेश कुमार ने बताया कि खेत […]

KATIHAR : चलती ऑटो से गिरकर महिला की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

इलाज के दौरान जीएमसीएच में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम कटिहार : कटिहार में चलती ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका की पहचान शहर के रामबाग निवासी हरिनंदन पासवान की पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुशबू देवी करीब दस दिन पहले डूमर छोहर स्थित अपने मायके गई हुई थीं। मृतका के पति हरिनंदन पासवान ने बताया कि रविवार शाम सूरज ढलने के बाद खुशबू देवी घर से ऑटो पर सवार होकर बाजार जाने निकली थीं। इसी दौरान अचानक चलती ऑटो से सड़क पर गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से […]

ARARIA : अररिया में चलती ट्रक में लगी आग, छह टायर जलकर राख || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अररिया : अररिया-पुर्णिया मार्ग पर एनएच-27 के कुसियार गांव के पास सोमवार को एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। झारखंड के पाकुड़ से गिट्टी लेकर अररिया जा रहे ट्रक के छह चक्के पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के कारण कुछ देर तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। आग लगने की सूचना मिलते ही यातायात थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। ट्रक चालक मजरुल शेख ने बताया कि पाकुड़ से गिट्टी लोड कर अररिया जाते समय अचानक ट्रक के एक चक्के से धुआं उठने लगा। देखते ही […]

Noimg

MADHEPURA: मधेपुरा में 2 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

मधेपुरा पुलिस ने गांजा की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के घर से 2.118 किलोग्राम गांजा, 11,190 रुपये नकद और एक स्मार्टफोन बरामद किया। पुलिस अधीक्षक को तकनीकी और मानवीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि भर्राही थाना क्षेत्र के बिरेली बाजार वार्ड संख्या-5 निवासी बौकू राम गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त है। सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने बिरेली बाजार स्थित बौकू राम के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घर से 2.118 किलोग्राम गांजा, 11,190 रुपये नकद और सैमसंग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद […]

PURNIA : जन सुराज ने अररिया में नई जिला टीम की घोषणा, देवराज शाह बने जिलाध्यक्ष || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अररिया। बिहार में संगठन विस्तार अभियान के तहत जन सुराज पार्टी ने अररिया जिला इकाई की नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जारी सूची में विभिन्न पदाधिकारियों और जिला सलाहकार समिति के सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं। नई टीम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना बताया गया है। जारी सूची के अनुसार देवराज शाह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रंजीत कुमार सिंह को महासचिव, अनिल सिंह को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी, आरती कुमारी को महिला विंग अध्यक्ष तथा टीपू हसन को युवा अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा शेरू कुमार सुमन को किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष, […]

Noimg

PURNIA : जन सुराज ने पूर्णिया में नई जिला कमेटी की घोषणा, अमर उपाध्याय बने जिला महामंत्री || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जन सुराज पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत पूर्णिया जिले की नई जिला कमेटी की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती द्वारा जारी सूची में डॉ. कृष्णमोहन Kumar को जिलाध्यक्ष तथा अमर नाथ उपाध्याय को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। नई टीम के गठन को सीमांचल क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए नवनियुक्त जिला महामंत्री अमर उपाध्याय ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा एवं क्षेत्रीय प्रभारियों की मौजूदगी में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक […]

Noimg

PURNIA : दधीचि नेत्रदान एवं देहदान प्रांतीय सम्मेलन 2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सीमांचल में आई बैंक स्थापना की मांग तेज, जनजागरण अभियान पर हुई चर्चा पूर्णिया : दधीचि नेत्रदान एवं देहदान प्रांतीय सम्मेलन 2026 तथा सीमांचल क्षेत्र में आई बैंक की स्थापना को लेकर सोमवार को पूर्णिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दधीचि देहदान समिति, पूर्णिया के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), पूर्णिया के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हरि शंकर मिश्रा से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं जनजागरण अभियान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में वरिष्ठ शल्य चिकित्सक एवं दधीचि देहदान समिति के उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि नेत्रदान एवं देहदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। उन्होंने कहा कि समाज में इसके प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है, […]

Noimg

PURNIA : कलाभवन साहित्य विभाग में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर स्मृति व्याख्यान एवं काव्य गोष्ठी आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। कलाभवन साहित्य विभाग के तत्वावधान में मासिक संगोष्ठी के अंतर्गत गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की स्मृति में व्याख्यान एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय के प्रथम लोकपाल डॉ. शिवमुनि यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में साहित्य अकादमी, दिल्ली से पधारे डॉ. देवेंद्र कुमार देवेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. कामेश्वर पंकज, शिक्षाविद् डॉ. प्रभात नारायण झा, प्राचार्य डॉ. शंभू लाल वर्मा कुशाग्र तथा अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. उषा शरण शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कलाभवन साहित्य विभाग की संयोजिका डॉ. निरुपमा राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए गीतांजलि की […]

Noimg

PURNIA : शिक्षण संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक माहौल जरूरी : विजय खेमका || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विजय खेमका की अध्यक्षता में रामबाग स्थित एसएनएसवाई डिग्री कॉलेज तथा ईस्ट ब्लॉक कवैया पंचायत अंतर्गत बरबन्ना उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय एवं विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए छात्र-छात्राओं के हित में कई आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान महाविद्यालय के सचिव शिवनारायण सिंह यादव एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवनारायण सिंह तथा अरविंद साह ने विधायक विजय खेमका का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने पूर्व बैठक की संपुष्टि के साथ शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं एवं संस्थानों के विकास से जुड़े एजेंडों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में […]

Noimg

PURNIA : दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे सांसद पप्पू यादव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

विभिन्न हादसों में मृत लोगों के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, दी आर्थिक सहायता पूर्णिया : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हाल के दिनों में हुई दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान सांसद ने शोक संतप्त परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सांसद पप्पू यादव सबसे पहले सरसी थाना क्षेत्र के बहोरा घाट स्थित लोटो टोला, वार्ड संख्या-05 पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय रामलाल टुडू (52 वर्ष) के परिजनों से मुलाकात की। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व मखाना खेत के समीप गड्ढे में गिरने से उनकी मौत हो गई थी। सांसद ने पीड़ित परिवार […]