NAUGACHIA : एनएच-31 किनारे खड़े भारी वाहन बन रहे हादसों की वजह || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

होटल, ढाबा और बालू डिपो के सामने ट्रक-हाइवा की लंबी कतार, यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी नवगछिया : नवगछिया में एनएच-31 किनारे संचालित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं बालू डिपो के सामने भारी वाहनों के खड़े रहने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रंगरा थाना क्षेत्र से लेकर भवानीपुर थाना क्षेत्र तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सैकड़ों होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और बालू डिपो संचालित हो रहे हैं, जहां हर समय ट्रक, हाइवा एवं अन्य भारी वाहन सड़क किनारे खड़े दिखाई देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े वाहनों के सड़क किनारे खड़े रहने से एनएच-31 की चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे यातायात प्रभावित होता है और हादसों की आशंका बनी रहती है। खासकर रात […]

NAUGACHIA : सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी पिकअप, चालक की दर्दनाक मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

स्टेयरिंग में फंस गया चालक, कटर से गाड़ी काटकर निकाला गया शव नवगछिया  : नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बस स्टैंड समीप एनएच-31 पर शनिवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक पिकअप चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उपचालक आंशिक रूप से घायल हो गया। हादसा सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप के टकराने से हुआ। घटना शनिवार सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन काफी तेज गति में था। अंधेरा और तेज रफ्तार के कारण चालक सड़क किनारे खड़ी ट्रक को समय पर देख नहीं पाया और पिकअप सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला […]

NAUGACHIA : नवगछिया व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सात बेंचों पर सैकड़ों मामलों का निष्पादन, करोड़ों रुपये के मामलों का हुआ समझौता नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया। लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। मामलों के निष्पादन के लिए न्यायालय परिसर में कुल सात बेंचों का गठन किया गया था। प्रत्येक बेंच पर न्यायिक पदाधिकारियों एवं पैनल अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई थी। दिनभर चले इस आयोजन में सैकड़ों मामलों का निपटारा करते हुए लाखों एवं करोड़ों रुपये के समझौते और ऋण वसूली की गई। प्रथम बेंच पर जिला अपर […]

NAUGACHIA : तेज आंधी में पेड़ गिरने से किराना दुकान क्षतिग्रस्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

जामुन का पेड़ दुकान पर गिरा, दुकानदार बाल-बाल बचा नवगछिया  : गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर गंगा चौक स्थित एक किराना दुकान शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और तूफान की चपेट में आ गई। तेज हवा के कारण दुकान के ऊपर जामुन का बड़ा पेड़ गिर पड़ा, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में दुकानदार पप्पू कुमार पासवान को हाथ और पैर में हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी के समय पप्पू कुमार पासवान अपनी दुकान के अंदर मौजूद थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ जामुन का विशाल पेड़ दुकान पर गिर पड़ा। स्थिति को भांपते हुए दुकानदार ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी […]

BHAGALPUR : पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राज कुमार गुड्डू एवं प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर जताया शोक || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

शोकाकुल परिवारों से मिलकर दी सांत्वना, सरकार से मदद की मांग भागलपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति  राज कुमार गुड्डू  के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि यह समाचार सुनकर मन मर्माहत हो गया है। श्री चौबे ने बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने बिहार सरकार से गुड्डू शाह के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही कहा कि गुड्डू शाह की पत्नी शिक्षित हैं, इसलिए सरकार को मानवीय आधार पर उन्हें […]

BHAGALPUR : इलाज के दौरान सुल्तानगंज के सभापति राजकुमार गुड्डू का निधन, शहर में शोक की लहर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के सभापति राजकुमार गुड्डू का शनिवार सुबह इलाज के दौरान पटना स्थित मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। करीब 10 दिन पूर्व गोलीबारी की घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार टेंडर प्रक्रिया को लेकर हुए विवाद में इलाके के कुख्यात अपराधी रामधारी यादव एवं उसके सहयोगियों ने सरकारी कार्यालय में घुसकर गोलीबारी की थी। इस घटना में एक पीसीएस अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस एवं परिजनों की मदद से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदांता हॉस्पिटल पटना में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो […]

BHAGALPUR : पीरपैंती में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और कार की टक्कर में कई घायल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र स्थित साधु मठिया मोड़ के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भागलपुर की ओर से आ रही एक कार की मिर्जाचौकी की तरफ से आ रही हाइवा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय कार में चार से पांच लोग सवार थे। टक्कर के बाद वाहन में लगे एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया और सभी की जान बच गई। हालांकि हादसे में कार सवार कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें […]

BHAGALPUR : टूटा सेतु, नाव बनी सहारा; नाव से हो रही दुल्हनों की विदाई || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर :  विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद आम लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो गई है। पुल बंद रहने के कारण अब गंगा पार करने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इसका असर शादी-विवाह जैसे पारिवारिक आयोजनों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। इन दिनों गंगा घाटों पर एक अलग ही दृश्य देखने को मिल रहा है। नवविवाहित जोड़े कार और बस की जगह नाव से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने को मजबूर हैं। दूल्हा एक हाथ में दुल्हन का सामान संभाले और दूसरे हाथ से अपनी नवविवाहिता पत्नी का हाथ पकड़कर नाव पर चढ़ता नजर आ रहा है। वहीं दुल्हन भी रिश्तेदारों के बीच सावधानी से नाव में सवार होती […]

BHAGALPUR : मां आनंदी संस्था द्वारा एसएम कॉलेज की छात्राओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।मां आनंदी संस्थान के तत्वावधान में एस.एम. कॉलेज की सोशियोलॉजी एवं पॉलिटिकल साइंस विषय की पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम तिलकामांझी स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दीपक कुमार दिनकर, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. नाहिद इरफान, डॉ. संध्या श्रीवास्तव एवं डॉ. संगीता झा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं संस्था की संस्थापिका डॉ. प्रिया सोनी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रिया सोनी ने कहा कि इंटर्नशिप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सामाजिक, पर्यावरणीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों से जोड़ते हुए […]

BHAGALPUR : बरारी घाट पर जीविका दीदियों की अनूठी पहल, 50 रुपये में भरपेट भोजन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।बरारी घाट पर इन दिनों जीविका दीदियों की ओर से संचालित रसोई लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को बेहद किफायती दरों पर शुद्ध एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल की स्थानीय लोग काफी सराहना कर रहे हैं। बिहार सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना जीविका के तहत संचालित इस रसोई का संचालन ‘गंगा जीविका स्वयं सहायता समूह’ की सदस्य लक्ष्मी देवी एवं उनकी सहयोगी महिलाएं कर रही हैं। समूह की महिलाओं का उद्देश्य लोगों को सस्ता एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। जीविका रसोई की सबसे बड़ी खासियत यहां का सस्ता एवं पारदर्शी मेनू है। मात्र 50 रुपये में लोगों को भरपेट […]