BHAGALPUR : भागलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, हजारों मामलों के निष्पादन की पहल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। भागलपुर व्यवहार न्यायालय में शनिवार को इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के सफल संचालन के लिए भागलपुर व्यवहार न्यायालय में 22 बेंच, नवगछिया में 7 तथा कहलगांव में 2 बेंच का गठन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन राज कुमार राजपूत, दीपंकर पांडे, डॉ. नवल किशोर चौधरी तथा प्रमोद कुमार यादव समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल जज दीपंकर पांडे ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित, सुलभ एवं सरल न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि पहली बार ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन के लिए जिला स्कूल परिसर में विशेष बेंच की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु संकट पर सांसद राजेश वर्मा ने रेल मंत्री से विशेष ट्रेन चलाने की मांग की || GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1110

भागलपुर। सांसद राजेश वर्मा ने विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्पन्न यातायात संकट को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर सहरसा एवं कटिहार से भागलपुर तक विशेष ट्रेन चलाने की मांग की है। सांसद राजेश वर्मा ने अपने पत्र में कहा कि विक्रमशिला सेतु कोसी-सीमांचल क्षेत्र की लाइफलाइन माना जाता है। 03 मई 2026 की रात पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गंगा नदी में समा जाने के बाद आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे लाखों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र सहित सहरसा, कटिहार, नवगछिया, पूर्णिया एवं आसपास के जिलों के छात्र-छात्राएं, मरीज, व्यापारी तथा नौकरीपेशा लोग शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार के लिए […]

BHAGALPUR : बरारी पुल घाट पर जीवन जागृति सोसायटी ने लगाया जागरूकता एवं राहत शिविर || GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1110

भागलपुर। जीवन जागृति सोसायटी द्वारा विक्रमशिला पुल संकट के बीच बरारी गंगा घाट पर जागरूकता एवं राहत शिविर का आयोजन किया गया। संस्था ने नावों पर बढ़ती भीड़ एवं ओवरलोडिंग की आशंका को देखते हुए यात्रियों के बीच सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। ज्ञात हो कि विक्रमशिला पुल ध्वस्त होने के बाद गंगा पार आवाजाही पूरी तरह नावों पर निर्भर हो गई है। ऐसे में संभावित हादसों को रोकने के उद्देश्य से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने बरारी घाट पर पंपलेट वितरित किए, सुरक्षा संदेश वाले बैनर लगाए तथा राहत शिविर संचालित किया। शिविर में यात्रियों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान डॉ. अजय कुमार सिंह ने लोगों से […]

KISHANGANJ : किशनगंज में शव वाहन रोकने के मामले में तीन गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस से दुर्व्यवहार का आरोप, अन्य आरोपियों की तलाश जारी किशनगंज : किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्राबाड़ी थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, शव वाहन रोककर हंगामा करने एवं पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अर्राबाड़ी थाना कांड संख्या 12/26 के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालूबाड़ी निवासी अल्ताफ, मोहम्मद इदरीश एवं मोहम्मद सुलेमान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को बालूबाड़ी निवासी अंसार आलम की पत्नी संजरी बेगम का शव मक्के के खेत में संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था। सूचना मिलने पर अर्राबाड़ी थाना अध्यक्ष कनक लता पुलिस बल के साथ मौके […]

ARARIA : अररिया में सरपंच 16 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 165 लीटर शराब बरामद अररिया : बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच अररिया जिले में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरपंच को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरगामा थाना क्षेत्र के पेकवार गांव वार्ड संख्या 10 निवासी एवं सरपंच राजकुमार मेहता के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की छापेमारी में 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी कुल मात्रा करीब 165 लीटर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि सरपंच राजकुमार मेहता के खिलाफ लंबे समय से अवैध शराब की खरीद-बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। […]

PURNIA : मातृ दिवस समारोह में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ, रवीन्द्रनाथ टैोर की जयंती भी मनाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल (MLZS) विद्यालय परिसर में शनिवार को मातृ दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, माताओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खुशियों के माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में नृत्य, गीत, कविता एवं विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ पेश कीं। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से मातृत्व के प्रेम, त्याग और स्नेह को भावपूर्ण ढंग से अभिव्यक्त किया, जिससे उपस्थित माताओं का मन भावुक हो उठा। माताओं के लिए विद्यालय की ओर से कई […]

Noimg

PURNIA : बंगाल में भाजपा की जीत पर पूर्णिया में जश्न, नूतन गुप्ता ने जताई खुशी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद बिहार के सीमावर्ती जिलों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा की पूर्णिया जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत एवं तुष्टीकरण की राजनीति के अंत का प्रतीक बताया। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सुवेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में नए युग की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने सुवेन्दु अधिकारी को मुख्यमंत्री चुने जाने एवं शपथ ग्रहण पर बधाई देते हुए कहा कि अब बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उनके अनुसार सुवेन्दु अधिकारी जमीन से जुड़े नेता हैं, जिन्होंने […]

PURNIA : ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को मदर्स डे समारोह बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों एवं उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे समारोह के दौरान बच्चों और माताओं का उत्साह देखने योग्य था। कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के स्वागत के साथ हुई। विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं को रोली-चंदन लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इसके बाद पारंपरिक ढंग से दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन में विद्यालय के शिक्षकगण के साथ बच्चों की माताएं भी शामिल रहीं। दीपोत्सव के उपरांत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा गायत्री मंत्र का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम को आध्यात्मिक वातावरण […]

PURNIA : महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक विजय खेमका, स्मारक सौंदर्यीकरण की घोषणा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।विजय खेमका ने शुक्रवार को पूर्णिया स्थित वीर कुंवर सिंह स्मारक परिसर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में करणी सेना के अध्यक्ष अमित सिंह एवं सचिव कुंदन सिंह ने विधायक का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और समर्पण की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी मुगल सत्ता के सामने घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन संघर्ष एवं स्वतंत्रता को समर्पित कर दिया। विधायक […]

PURNIA : हरदा एवं गौरा पंचायत में आधुनिक ग्रामीण हाट निर्माण का शिलान्यास || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।विजय खेमका ने शुक्रवार को पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत हरदा एवं गौरा पंचायत में जी राम जी योजना के तहत दो आधुनिक ग्रामीण हाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि योजना को आधुनिक स्वरूप दिया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का अधिक से अधिक विकास सुनिश्चित हो सके। विधायक विजय खेमका ने कहा कि हरदा एवं गौरा पंचायत में बनने वाले आधुनिक ग्रामीण हाट में बिजली, पानी, शौचालय, स्टोर रूम एवं भंडारण की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इससे जीविका दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा तथा स्थानीय जॉब कार्ड धारियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार गांवों […]