0
(0)

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आह्वान पर मदन अहिल्या महिला कॉलेज की छात्राओं ने पटना में मासूम छात्रा के साथ घटित अमानवीय घटना के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान छात्राओं ने पटना एसएसपी का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी और न्याय की मांग जताई।

महाविद्यालय की छात्रा चंचल और अन्नु ने कहा, “गायत्री को न्याय दो। छात्राओं पर इस तरह का अत्याचार निंदनीय है। अगर ऐसी घटनाएं नहीं रुकतीं, तो हम सभी छात्राएं रोड पर उतरकर आंदोलन करेंगे।”

मौके पर साधना, रेनू, नेहा, पायल, रवीना, पूजा, नीरू, साधना, पुष्पांजलि, अर्चना, निक्की सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। छात्राओं ने न्याय की मांग और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जोरदार अपील की।

इस मार्च ने समाज में बढ़ते अपराध और महिला सुरक्षा के मामलों पर चिंता और जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: