February 11, 2026
नवगछिया में वाहन जांच के दौरान कार से 150 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया थाना पुलिस की टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 150 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवगछिया थाना पुलिस टोल प्लाजा के समीप नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में एक संदिग्ध कार की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 150 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से कार चालक को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान छोटेलाल अंसारी के रूप में हुई है, जो झारखंड प्रदेश के दुमका जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दो मुहानी गांव का निवासी बताया गया है। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली […]