February 11, 2026
जिला स्तरीय रविदास महासम्मेलन को लेकर सामाजिक संपर्क अभियान तेज || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया ।जिला स्तरीय रविदास महासम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर सामाजिक संपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को खरीक प्रखंड अंतर्गत गोट खरीक क्षेत्र में महासम्मेलन के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष अजय रविदास ने समाज के लोगों से व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से संपर्क कर आगामी महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय रविदास महासम्मेलन का आयोजन 22 फरवरी 2026, रविवार को दिन के 10 बजे से किया जाएगा। महासम्मेलन का आयोजन स्थल बलाहा वार्ड संख्या–01, आम के बगीचे में (एनएच–31 के समीप, टीवीएस शोरूम, नारायणपुर के पास), भागलपुर निर्धारित किया गया है। अजय रविदास ने कहा कि यह महासम्मेलन सामाजिक एकता, […]