February 11, 2026
विक्रमशिला सेतु पर हादसा, रस्सी की सीढ़ी टूटने से युवक की मौत || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर मंगलवार को हुए एक हादसे में पश्चिमी भिट्ठा गांव निवासी रंजीत यादव की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंजीत यादव किसी कार्य के सिलसिले में विक्रमशिला सेतु पर रस्सी की सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक सीढ़ी की रस्सी टूट गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे […]