Tag Archives: gosaingaon

NAUGACHIA : गोसाईंगांव के लाल अगम पराशर बने ग्रामीण विकास पदाधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर – GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के गोसाईंगांव निवासी अगम पराशर ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गोसाईंगांव एवं नवगछिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताते हुए अगम पराशर को शुभकामनाएं दी हैं। अगम पराशर के पिता श्री अशोक कुमार झा एवं माता स्वर्गीय ऊषा झा हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय गोसाईंगांव से प्राप्त की। इसके बाद मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई उच्च विद्यालय नवगछिया से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने गया इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री […]

दमदम यादव के पुत्र रक्षित राज ने CBSE 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया गोसाईं गांव का मान – GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाई गांव पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव के पुत्र रक्षित राज ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं परीक्षा 2026 में 95% अंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रक्षित राज, पूर्णिया के बिजेंद्र पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की। उनके पिता धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव एवं माता पुतुल देवी हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। दादा पूर्व मुखिया यमुना प्रसाद यादव एवं दादी अमोली देवी सहित सभी परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बड़े पापा […]

Noimg

गोसाईंगांव की बेटी अनुप्रिया राज ने ICSE बोर्ड में 94.2% के साथ बढ़ाया मान सम्मान, बनी Six Pointer टॉपर || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गोसाईंगांव गांव की होनहार बेटी अनुप्रिया राज ने ICSE बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.2% अंकों के साथ सभी छह विषयों में 90% से अधिक अंक प्राप्त कर “Six Pointer” की श्रेणी में जगह बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। (प्राप्तांक: 90%, 91%, 92%, 96%, 96%, 96%) यह पहली बार है जब गोसाईंगांव जैसे ग्रामीण क्षेत्र से किसी छात्रा ने यह उपलब्धि हासिल की है। अनुप्रिया ने भागलपुर के प्रतिष्ठित कार्मेल स्कूल से पढ़ाई की है और प्रारंभिक कक्षा से ही इसी स्कूल की छात्रा रही हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने कार्मेल फैमिली, अपने दादा, माता-पिता और विशेष रूप से अपने इंजीनियर बड़े भाई अमृत को दिया, जिनका मार्गदर्शन उन्हें निरंतर […]

Noimg

गरीब परिवार की बेटी निधि कुमारी ने नवोदय परीक्षा में पाई सफलता, गोसाईं गांव का नाम किया रौशन || GS NEWS

उपलब्धिगोपालपुरगोसाईगावBarun Kumar Babul0

गोसाईंगाँव (भागलपुर)। आर्थिक तंगी भी निधि कुमारी के हौसले को नहीं डिगा सकी। सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली इस होनहार छात्रा ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर अपने गांव, विद्यालय और प्रखंड का नाम रौशन किया है। निधि के माता-पिता पुष्पा कुमारी और मुन्ना यादव हैं, जबकि उनके दादा स्वर्गीय हियालाल यादव थे। निधि गोसाईंगाँव स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय की छात्रा है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत के बल पर उसने यह मुकाम हासिल किया। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, ग्रामीणों और परिजनों में खुशी का माहौल है। लोगों ने निधि को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Barun Kumar Babul

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में चल रहा नामांकन पखवाड़ा, हॉस्टल के साथ आधुनिक व्यवस्था से है लैस || GS NEWS

उपलब्धिगोपालपुरनवगछियाManjusha Mishra0

नवगछिया में अगर आप अपने बच्चों का पढ़ाई के बारे में चिंता कर रहे हैं बच्चे को बेहतर शिक्षा देने का सोच रहे हैं वह भी आवासीय हो या दिवसीय में तो कम खर्चे में आपके लिए एक शानदार व्यवस्था उपलब्ध है । नवगछिया के तेतरी 14 नंबर रोड गोसाई गांव के समीप “संत पुण्य गणेश स्मृति संस्थान” के द्वारा संचालित  तेजस्वी पब्लिक स्कूल में नामांकन पखवाड़ा चल रहा है जिसके अंतर्गत आप अपने बच्चों का फ्री में नामांकन करा सकते हैं । यही नहीं विद्यालय में कई तरह की आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध है । विद्यालय आवासीय है जहां हॉस्टल में लड़के और लड़की दोनों के लिए अलग-अलग सुविधा है इसके अलावे कंप्यूटर लैब खेलकूद का स्थान संगीत की कक्षा […]

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, झांकी में दिखी स्वतंत्रता सेनानियों की झलक || GS NEWS

गणतंत्र दिवसगोपालपुरनवगछियाबिहारManjusha Mishra0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाईगाँव 14 नंबर सड़क के किनारे स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धूमधाम से शान से तिरंगा लहराया गया । इस बाबत विद्यालय के प्रांगण में 75वें गणतंत्र दिवस पर विद्यालय के प्राचार्य सीपीएन चौधरी एवं निर्देशिका अधिवक्ता रीता कुमारी द्वारा झंडोतोलन कर बच्चों को संबोधित किया गया । 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झांकी की प्रदर्शनी हुई जहां विद्यालय से निकलकर 14 नंबर सड़क पर लक्ष्मीपुर से गोसाई गांव चौक तक झांकी का प्रदर्शनी हुआ । झांकी में बच्चे अलग-अलग स्वतंत्रता सेनानियों जिनमें भारत माता, लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, व सैनिक के रूप में थे जिनमें जय श्री क्लास 8 की भारत माता, लक्ष्मी क्लास 4 […]

Noimg

गोसाई गांव में कल बुधवार 6 सितंबर को होगा भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभक्ति पूजा अर्चनाBarun Kumar Babul0

ग्रामीणों ने की शांति समिति की बैठक नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई गांव में कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है । इस बाबत ग्रामीणों की मंडली द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता गोसाई गांव ग्राम कचहरी के सरपंच सियाशरण यादव एवं पंचायत समिति सदस्य मनोज झा कर रहे थे। मौके पर जैनेन्द्र झा उर्फ़ बीरो झा ने बताया कि जन्माष्टमी का महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें जन्मोत्सव 6 सितंबर बुधवार की रात्रि होगी एवं 7 एवं 8 सितंबर को मेला का आयोजन किया जा रहा है । कन्हैया लाल की प्रतिमा जो मेड पर स्थापित होगी का विसर्जन शुक्रवार की संध्या स्थानीय गंगा […]

Noimg

शिक्षक दिवस पर भागलपुर में सम्मानित होगें गोसाई गाँव के लाल शिक्षक अमरनाथ झा || GS NEWS

उपलब्धिनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

जानकारी मिलने के साथ गांव में खुशी का माहौल नवगछिया : कई वर्षों से भागलपुर जिला में मास्टर ट्रेनर की भूमिका में कई गतिविधियों को संचालित करने वाले गोसाईगांव निवासी कृष्णा नंद झा एवं स्मृतिशेष अनिला झा के ज्येष्ठ सुपुत्र शिक्षक अमरनाथ झा को शिक्षक दिवस पर भागलपुर जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा । वहीं इसकी सूचना मिलते ही गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हर कोई शिक्षक अमरनाथ उर्फ बमबम की प्रशंसा करने लगे । ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक अमरनाथ झा काफी दक्ष हैं हाल ही में उन्होंने शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर (माध्यमिक शिक्षा) को भी अपने विद्यालय के कई मॉडल को दिखाया था । उनका विद्यालय भागलपुर के लाजपत पार्क […]

Noimg

गोसाईं गाँव में आपसी विवाद में एक पक्ष नें दूसरे को जमकर पीटा, केस दर्ज || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी नवीन राय ने अपने छोटे भाई की पत्नी निशा देवी के साथ गांव के ही चंदन कुमार ,कुंदन कुमार, गुड़िया देवी, पूजा कुमारी ,सोनी देवी पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप लगाते हुए गोपालपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. आवेदक नवीन कुमार ने बताया कि चंदन कुमार अपराधी प्रवृत्ति का है. जिसके कारण आए दिन हम लोगों को धमकाने के साथ मारपीट करते रहता है . जिस कारण हम लोग हमेेशा परेशान रहते हैं .जिस कारण मामला दर्ज कराना पडा.गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आवेदन आलोक में मामला दर्ज कर जांच किया जा रहा है. Barun Kumar Babul