Month: June 2020

Noimg

लॉक अनलॉक 2 के लिए नया गाइडलाइन जारी किया भारत सरकार

अनलॉक 2भारतस्मार्ट सिटीBarun Kumar Babul0

केंद्र सरकार ने कोरोना अनलॉक-2 के लिए आज गाइडलाइन्स जारी कर दी है। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन्स में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल, सिनेमा, जिम, पूल, धार्मिक समारोहों पर लगा रोक 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। गाइडलाइन के अनुसार देशभर में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलेगी। सरकार ने अनलॉक-2 में कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक कामों की इजाजत दी है। जबकि कंटेनमेंट जोन में सरकार ने लॉकडाउन लागू रखने का फैसला किया है। https://www.gs-news.in/ Barun Kumar Babul

Noimg

नवगछिया शहर होगा सील, प्रशासन सख्ती से कराएगी सील के पालन GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कुल 18 लोगो के कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। कोरोना पोजेटिव पाए गए मरीजों में नगर पंचायत क्षेत्र के 11 मरीज शामिल हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि के साथ ही नवगछिया अनुमंडल प्रशासन नवगछिया शहर को सील करने की तैयारी में जुट गई है। हालांकि चार दिन पहले एक कोरोना मरीज की पुष्टि होने के साथ ही नवगछिया शहरी क्षेत्र को कंटेन्मेंट जॉन घोषित कर दिया गया था। लेकिन जहां पर मरीज पाए गए थे उसके घर के मुहल्ले को ही सिर्फ सील किया गया था। लेकिन उसके चेन से जुड़े लोगों के पोजेटिव पाए जाने के बाद प्रशासन नवगछिया शहर में सील की […]

नवगछिया में एक साथ मिलें 18 कोरोना पॉजिटिव , भागलपुर जिले में एक दिन में 23

कोरोनानवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

शनिवार को जिले में एक साथ 23 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें नवगछिया प्रखंड में सर्वाधिक 18 कोरोना पॉजिटिव, चार सुल्तानगंज और एक नाथनगर प्रखंड में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 443 पर पहुंच गया। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिंह ने बताया कि नवगछिया प्रखंड में दस साल का बच्चा, आठ साल की बच्ची, 14 वर्षीय किशोर, 65 वर्षीय बुजुर्ग, 35 व 50 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है तो 50-50 वर्षीय दो शख्स, 51, 59, 52 वर्षीय अधेड़ और 40-40 वर्षीय तीन युवक, 45, 25, 33, 29 वर्षीय गुवक कोरोना पॉजिटिव मिले। सुल्तानगंज प्रखंड में 22, 42, 47 व 48 वर्षीय युवक और नाथनगर प्रखंड में एक […]

CM Nitish Kumar

मधुबनी और जयनगर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लेंगे जायजा आज :- CM नीतीश कुमार GS NEWS

बाढ़राजनीतिadmin0

कोसी बेसिन में शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करें मुख्यमंत्री ने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए ललबेकिया दायां मार्जिनल बांध एवं कमला वियर के बायें एवं दायें गाईड/मार्जिनल बांध पर बाढ़ संघर्षात्मक सामग्रियों का भंडारण पर्याप्त मात्रा में रखें। कोशी बेसिन में प्रस्तावित 22 कार्यों में से 15 को पूरा करा लिया गया है। शेष सात कार्यों को भी शीघ्र पूरा करें। जल संसाधन विभाग द्वारा प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया गया कि कमला वियर के बायें एवं दायें गाईड बांध का मरम्मत और सुरक्षात्मक कार्य अभी अपूर्ण है। पूर्वी चम्पारण के बेलवा धार में एंटी फ्लड स्लुईस गेट निर्माण का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने इन कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने निर्देश दिया। adminwww.gs-news.in

RJD से इस्तीफा देने के बाद रघुवर प्रसाद का पहला बयान, क्या कहां रघुवर प्रसाद ने देखें पूरी खबर GS NEWS

राजनीतिadmin0

राजद के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि अभी बहुत कुछ बोलना है, लेकिन स्वस्थ होने के बाद ही आगे बोलूंगा। रघुवंश प्रसाद पार्टी के कद्दावर नेताओं में एक थे। पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद ने हाल ही में बनी नई राष्ट्रीय कमेटी में उनका नाम उपाध्यक्ष के रूप में राबड़ी देवी से भी ऊपर रखा था। लेकिन, जगदानंद सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से उनकी कार्यशैली से वह नाराज चल रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यालय आना छोड़ दिया था। यहां तक कि प्रेस वार्ता भी वह घर पर ही बुलाते थे। उधर, रामा सिंह को राजद में शामिल किए जाने की सूचना ने उनकी नाराजगी और बढ़ा दी। रामा सिंह उन्हीं […]