Category Archives: कहलगांव

Noimg

कहलगांव में डॉक्टर के क्लीनिक में हंगामे का आरोप, थाना में आवेदन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नदिया टोला स्थित डॉ. आर.के. सिंह क्लीनिक में मंगलवार की देर रात हंगामे का आरोप लगा है। इस संबंध में क्लीनिक कर्मी छोटू कुमार ने कहलगांव थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि रात के समय कुछ लोग क्लीनिक के बाहर पहुंचे और शोर-शराबा करने लगे। बताया गया कि जब डॉक्टर के उपलब्ध न होने की जानकारी दी गई तो कथित रूप से नाराजगी जताई गई और गाली-गलौज का आरोप लगाया गया। आवेदन के अनुसार कुछ लोगों द्वारा क्लीनिक के गेट पर जोर-जोर से आवाज भी दी गई। कर्मी ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान धमकी देने की बात कही […]

Noimg

कहलगांव इकाई से 40 छात्र-छात्राएं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 67वें प्रांत अधिवेशन में हुए रवाना ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार के 67वें प्रांत अधिवेशन में भाग लेने के लिए कहलगांव इकाई से 40 छात्र-छात्राएं रविवार को रवाना हुए। यह प्रांत अधिवेशन 28 दिसंबर की संध्या से 31 दिसंबर की दोपहर तक गया कॉलेज, गयाजी में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि गयाजी वह पवित्र भूमि है, जहां ज्ञान, शांति और पितरों के उद्धार की परंपरा जुड़ी हुई है तथा जहां भगवान विष्णु का वास माना जाता है। आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस स्थल पर आयोजित होने वाला अधिवेशन कार्यकर्ताओं के लिए विशेष अनुभव प्रदान करेगा। आशिक कुमार ने कहा कि इस अधिवेशन के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को लघु बिहार के […]

Noimg

कहलगांव की सिंचाई कॉलोनी में गृहविहीन परिवारों की बैठक, स्थायी आवास की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के कहलगांव के सिंचाई कॉलोनी में गृहविहीन परिवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कॉलोनी में रह रहे पर्चाधारी और भूमिहीन परिवारों को स्थायी आवास दिलाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता गौतम कुमार ने की, जबकि संचालन वार्ड पार्षद एवं जल श्रमिक संघ के नेता योगेंद्र सहनी ने किया। बैठक में स्थानीय मछुआ सुखदेव सहनी ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा कॉलोनी की जमीन एक सप्ताह के भीतर खाली करने का नोटिस दिया गया है। इस नोटिस से कड़ाके की ठंड के मौसम में लगभग सौ परिवारों के सामने बेघर होने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। फूलमणि देवी ने कहा कि वर्ष 1995 में ही 65 परिवारों को पर्चा दिया गया […]

Noimg

एसएसवी कॉलेज कहलगांव में आंतरिक परीक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति पर विवाद, विद्यार्थी परिषद ने समाधान की मांग की || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कहलगांव इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसवी कॉलेज, कहलगांव के प्रभारी प्राचार्य एवं परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर आंतरिक परीक्षाओं में छात्रों के साथ हो रही समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। परिषद ने आरोप लगाया कि कॉलेज की लगातार गलतियों के कारण कई छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित घोषित कर दिया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल के अनुसार, बीते चार महीनों से छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशिक ने कहा कि छात्रों की समस्या का अविलंब समाधान किया जाना चाहिए। सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक […]

कहलगांव में जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, बढ़ेगा मतदान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर 155 कहलगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कहलगांव प्रखंड में जीविका दीदियों ने अभियान चला कर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने रंगोली बनाई तथा संकल्प सभा का आयोजन कर मतदान की शपथ ली। जीविका सामुदायिक संगठनों के माध्यम से जीविका दीदियों द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चला कर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है, जिससे जिले में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की जा सके। इसके तहत जागरूकता रैली, संगोष्ठी, रंगोली, मेहंदी और संकल्प सभा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। DESK2025

कहलगांव में सिगरेट विवाद बना जानलेवा झगड़ा, नशे में युवक ने दो भाइयों पर किया हमला, महिला से भी की बदसलूकी || GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया। नशे में धुत युवक ने दो सगे भाइयों पर हथियार के बट से हमला किया और एक महिला के साथ बदसलूकी भी की। घटना के संबंध में घायल पुष्पांकर दास ने बताया कि उसका भाई सुभाष दास दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव का ही विकास वहां पहुंचा और सिगरेट मांगने लगा। सुभाष ने पहले पैसे देने की बात कही, जिस पर विकास भड़क गया और जबरदस्ती सिगरेट लेकर जाने लगा। विरोध करने पर उसने देसी कट्टे के बट से सुभाष पर वार कर दिया। आरोप है कि हमले के बाद विकास ने अपने साथियों छोटू, राजकुमार […]

कहलगांव में राजनीतिक घमासान तेज, भागलपुर सांसद के भाई ने किया निर्दलीय नामांकन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सियासी सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरुवार को नामांकन के चौथे दिन सबसे चौंकाने वाली एंट्री जदयू सांसद अजय कुमार मंडल के छोटे भाई अनुज कुमार मंडल की रही। अनुज कुमार ने पार्टी के बैनर के बजाय निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा, “मैंने भाई की भी सेवा की है, जनता की भी… और अब दोनों की सेवा के लिए मैदान में हूं।” इस प्रक्रिया में अनुज कुमार अकेले नहीं आए। उनके साथ समर्थकों का बड़ा कारवां भी था। उल्लेखनीय है कि अनुज मंडल ने 2020 में भी विधानसभा चुनाव में भाग लिया था। DESK2025

Noimg

कहलगांव में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वृक्षारोपण और गंगा सफाई अभियान आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में कहलगांव के काग़ज़ी टोला स्थित सामुदायिक भवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नमामी गंगे प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट एसोसिएट द्वितीय राज शेखर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय अमृता देवी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके उपरांत शहीदों की आत्मा की शांति के लिए उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ का नारा लगाकर वृक्षारोपण किया गया। स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। अंत में गंगा नदी की सफाई अभियान चलाकर लोगों ने जल […]

Noimg

भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त ने मायागंज अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय के निर्देश पर मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. हेमशंकर शर्मा और अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार ने चिकित्सकों की टीम के साथ सभी वार्डों और लाइफ सपोर्ट सिस्टम की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। अस्पताल से लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह निरीक्षण कराया गया। आयुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही वार्डों की व्यवस्था, उपकरणों की स्थिति और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। माना जा रहा है कि इस निरीक्षण के बाद अस्पताल की […]

Noimg

बड़ी पोखर बनी हादसे की जगह, 12 वर्षीय मासूम अरबाज की डूबने से मौत, गांव में मातम || GS NEWS

DESK20250

भागलपुर ज़िले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की बड़ी पोखर, जहां रोज़ाना बच्चे खेलने और नहाने जाया करते हैं, वहां 12 वर्षीय मो. अरबाज अंसारी की डूबने से मौत हो गई। सुबह करीब दर्जनभर बच्चे पोखर में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान अरबाज गहरे पानी में फिसल गया। साथी बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे तक पोखर में खोजबीन की और जब अरबाज का शव बाहर निकाला गया तो पूरे गांव में मातम छा गया। परिजन और ग्रामीण उसे बचाने के प्रयास में अस्पताल ले जाने निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। […]