Month: March 2026

Noimg

दो भाइयों में विवाद, कुदाल से हमला, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला के  रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर साहू टोला में दो भाइयों के बीच हिंसक विवाद में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। घटना में कन्हैया के छोटे भाई कुंदन और उसकी पत्नी ने मिलकर कुदाल से हमला किया। जानकारी के अनुसार, छोटे भाई कुंदन ने अपने बड़े भाई के घर के सामने एक कमरा बनाया था, जिसे वह बेचने की योजना बना रहा था। इस निर्माण और दीवार देने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर कुंदन और उसकी पत्नी ने करीब 1 घंटे तक मारपीट की और कन्हैया के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल कन्हैया कुमार को पहले नवगछिया अनुमंडल […]

Noimg

बदलता समाज, टूटते रिश्ते और ममता की मौन चीख || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

✍️ रचना : प्राची प्रिया,नवगछिया नवगछिया के बहतरा गांव की यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं है, यह हमारे समय का आईना है—एक ऐसा आईना, जिसमें झांकने से हम अक्सर बचना चाहते हैं। एक मां, जिसने अपने बच्चों को जन्म दिया, पाला-पोसा, अपने हिस्से की हर खुशी कुर्बान कर दी—उसी मां को आज अपने ही बेटे के हाथों लहूलुहान होना पड़ा। यह कहानी सिर्फ उमा देवी की नहीं है, यह उस बदलते समाज की कहानी है, जहां रिश्तों की गर्माहट धीरे-धीरे ठंडी पड़ती जा रही है। कभी कहा जाता था—”बड़ा बेटा बुढ़ापे का सहारा होता है और छोटा बेटा दिल का टुकड़ा।”लेकिन आज हालात इतने बदल गए हैं कि मां-बाप बड़े बेटे के दरवाजे पर नजर टिकाए रहते हैं और […]

Noimg

ढोलबज्जा एपीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की प्रक्रिया तेज || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : ढोलबज्जा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अपग्रेड करने की प्रक्रिया अब तेजी पकड़ती दिख रही है। मुख्यमंत्री स्तर से संज्ञान लेने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति को आवश्यक प्रस्ताव भेज दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभागीय और स्थानीय प्रशासन की ओर से औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है। Chanchal Jha

Noimg

भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में मंगलवार को नारायणपुर उत्तरी मंडल भाजपा के पदाधिकारियों का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने किया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ब्रजेश नागर ने की, जबकि संचालन प्रो. गौतम द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में समाजसेवी उत्तम कुमार, दिनेश यादव, प्रभुनंदन चौधरी, विपीन मिश्रा एवं संजय शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वरीय भाजपा नेता दिलीप निराला, सुबोध सिंह कुशवाहा एवं रूपेश रूप ने विभिन्न सत्रों में पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार, कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया एवं आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से […]

Noimg

17 चोरी के मोबाइल के साथ शातिर चोर को पुलिस नें दबोचा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के 17 मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड राज्य के साहिबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर मकई टोला निवासी शिव कुमार चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 30 मार्च को कदवा थाना पुलिस टीम एनएच-58 स्थित तिरधार के समीप नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक से पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न कंपनियों के कुल 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल […]

Noimg

मैट्रिक में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर, अस्पताल में हुआ ईलाज|| GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : मैट्रिक परीक्षा में असफल होने के बाद एक छात्रा द्वारा जहर खा लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में छात्रा को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, रंगरा चौक थाना क्षेत्र के झल्लू दास टोला निवासी अंजली कुमारी पिता – अनिल मंडल मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में असफल हो गई थी। परिजनों ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद से वह मानसिक तनाव में थी। इसी दौरान तनाव में आकर छात्रा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया गया।चिकित्सकों के अनुसार, छात्रा की स्थिति में अब सुधार […]

Noimg

टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस में लगे एलएचबी कोच, 29 मार्च से नई रैक के साथ परिचालन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :टाटानगर से कटिहार के बीच चलने वाली त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन अब आधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को नई रैक में परिवर्तित किया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 29 मार्च 2026 से गाड़ी संख्या 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस टाटानगर जंक्शन से एलएचबी कोच के साथ चल रही है। वहीं, 31 मार्च 2026 से गाड़ी संख्या 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन भी कटिहार जंक्शन से इसी रैक के साथ शुरू हो गया है।नई रैक में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान, एलएसएलआरडी, सामान्य श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय, तृतीय इकोनॉमी और द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।रेलवे सलाहकार सदस्य […]

Noimg

काढ़ागोला में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बरौनी–कटिहार रेलखंड के काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना यार्ड क्षेत्र में पोल संख्या 21/34 के पास रेल ट्रैक किनारे हुई, जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अररिया जिले के बैरगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मोहनपुर वार्ड संख्या-9 निवासी सुदर्शन कुमार (18 वर्ष), पिता सत्येंद्र कुमार के रूप में की गई है। नवगछिया रेल जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई प्रतीत होती है। मृतक के पास से पैसेंजर ट्रेन का टिकट बरामद किया गया है, हालांकि वह किस ट्रेन से गिरा, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल […]

Noimg

कलयुगी पुत्र बना दरिंदा: मां को लाठी-डंडे से पीटकर किया लहूलुहान,अस्पताल में हुआ ईलाज || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत बहतरा गांव से सामने आई है। यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपनी ही मां को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान उमा देवी पति–सिकंदर साह के रूप में हुई है। अयोध्या से लौटते ही टूटा कहर पीड़ित महिला उमा देवी नें रोते बिलखते बताया कि हाल ही में अयोध्या से भगवान श्रीराम के मंदिर का दर्शन कर अपने गांव लौटी थीं। धार्मिक यात्रा से लौटने के बाद वह प्रसाद लेकर अपने बड़े पुत्र के घर पहुंचीं। इसी बात की जानकारी जब उनके छोटे पुत्र दीपक को मिली, […]

Noimg

आपत्तिजनक पोस्ट पर सियासी बवाल, गिरफ्तारी की मांग तेज || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर में सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला कार्यकर्ताओं को लेकर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता गोस्वामी के नेतृत्व में महिला थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। आवेदन में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी से महिला कार्यकर्ताओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंची है। बताया जा रहा है कि यह पोस्ट कथित रूप से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समर्थक अमित आर्यन द्वारा किया गया है, जो नाथनगर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा […]