Month: March 2026

Noimg

भागलपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान महावीर जयंती || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा की शुरुआत स्टेशन चौक स्थित जैन मंदिर से हुई। यात्रा स्टेशन चौक, दवाई पट्टी, कोतवाली चौक, महादेव टॉकीज, खलीफाबाग चौक, सुजागंज बाजार और वेरायटी चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में भगवान महावीर के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा में भगवान महावीर की आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, धार्मिक ध्वज और पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के […]

Noimg

घोघा लूटकांड का खुलासा, एक और अपराधी गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। घोघा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने इस कांड में शामिल एक और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी 2026 को मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन के समीप अपराधियों ने राहुल कुमार को कट्टा दिखाकर मोबाइल फोन एवं अन्य सामान लूट लिया था। घटना के बाद पीड़ित के बयान पर घोघा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। कांड के उद्भेदन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते […]

Noimg

लोकसभा में उठा भागलपुर में आयुष सेवाओं के विस्तार का मुद्दा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर संसदीय क्षेत्र में आयुष अस्पतालों, औषधालयों एवं पारंपरिक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार को लेकर लोकसभा में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया गया। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न संख्या 5607 (उत्तर तिथि 27 मार्च 2026) के माध्यम से आयुष सुविधाओं की स्थिति, चिकित्सकों की उपलब्धता तथा औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। आयुष मंत्रालय की ओर से दिए गए उत्तर में बताया गया कि आयुष अस्पताल एवं औषधालयों की स्थापना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है। हालांकि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) योजना के तहत 50, 30 एवं 10 बेड वाले एकीकृत आयुष अस्पतालों तथा आयुष औषधालयों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता […]

Noimg

भागलपुर में ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, युवती बरामद, युवक फरार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । नाथनगर थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब 26 दिन पहले घर से लापता हुए युवक-युवती के मामले में पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है, जबकि युवक अभी भी फरार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मार्च को एक युवक और युवती अपने-अपने घर से अचानक लापता हो गए थे। युवती के पिता बबलू शाह ने आरोप लगाया है कि राजकुमार महतो के पुत्र सत्यम महतो उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया तथा साथ में करीब 20 हजार रुपये नकद एवं लगभग एक भर सोना-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया। परिजनों के अनुसार घटना के कुछ दिनों बाद युवक ने व्हाट्सएप के […]

Noimg

बोर्ड बैठक से पहले नोकझोंक, बाद में हुआ विकास योजनाओं पर फैसला || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । नगर परिषद सुल्तानगंज में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व वार्ड पार्षद एवं वार्ड प्रतिनिधियों के साथ कथित अशोभनीय व्यवहार को लेकर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने आपसी समझदारी से मामला शांत करा दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। स्थिति सामान्य होने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक शुरू की गई, जिसकी शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार, उपसभापति नीलम देवी, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, विधान पार्षद प्रतिनिधि सन्नी कुमार सहित सभी वार्ड पार्षद एवं […]

Noimg

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शुरू || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी जिला नवगछिया के नवगछिया ग्रामीण दक्षिणी मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन यमुनिया स्थित ज्ञान दर्शन कोचिंग सेंटर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए, जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी का इतिहास, कार्यप्रणाली, विकास नीति, सोशल मीडिया की उपयोगिता, बूथ स्तरीय कमेटी की भूमिका तथा ‘मन की बात’ जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति से प्रेरित एक सशक्त संगठन है, जिसका उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य कार्यकर्ताओं […]

Noimg

“उत्कर्ष 2026” 02-3 अप्रैल को नवगछिया के बीएलएस कॉलेज में || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में 02 और 03 अप्रैल को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह युवा महोत्सव “उत्कर्ष 2026” का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज की मौजूदगी में कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विमलेंदु शेखर झा करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में अन्य माननीय सदस्य उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य एवं महाविद्यालय सचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह गंगा ने बताया कि 2005 के बाद इस बार भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले 40 महाविद्यालयों की सांस्कृतिक टीम हिस्सा लेगी। महाविद्यालय सचिव डॉ. […]

Noimg

शराब के नशे में पति का उत्पात: पत्नी और सास की पिटाई, एसिड फेंकने की कोशिश; दोनों घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के समेली गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी और सास के साथ बेरहमी से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि आरोपी पति ने पत्नी पर एसिड फेंकने का भी प्रयास किया, हालांकि वह इसमें सफल नहीं हो सका। घायल महिला की पहचान समेली गांव निवासी शिवानी देवी, पत्नी धनीमन साह के रूप में हुई है। पीड़िता के अनुसार उसका पति पहले से ही उसे प्रताड़ित करता था और इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। नशे में की मारपीट, मचाया उत्पातशिवानी देवी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ […]

Noimg

सर्राफ कॉलेज में 5 शिक्षक व कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई-सम्मान समारोह आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज में सोमवार को सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मियों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने वर्षों तक अपनी सेवा देने वाले शिक्षकों और कर्मियों को भावभीनी विदाई दी। समारोह में आईआरपीएम विभाग के प्रो. सुनील सनगही, गृह विज्ञान विभाग की प्रो. किशोरी कुमारी, ग्रामीण अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. देवेंद्र प्रसाद सिंह, वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला प्रभारी दिकानंद कुमार तथा प्रधान लिपिक महेश पासवान के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। भावुक माहौल में दी गई विदाईकार्यक्रम के दौरान सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों को पुष्पमाला, अंगवस्त्र, रामायण सहित विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल को याद […]

Noimg

खेत में पानी पटाने गए वृद्ध को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत में पानी पटाने गए एक वृद्ध की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान खैरपुर निवासी वकील मंडल (पुत्र स्व. मकेश्वर मंडल) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वकील मंडल रोज की तरह खेत में पानी पटाने गए थे। इसी दौरान खेत में मौजूद किसी विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। शुरुआत में उन्हें हल्की तकलीफ महसूस हुई, लेकिन कुछ ही देर में उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के […]