Month: September 2026

Naugachia: दुर्गापूजा और दशहरा को लेकर बिहपुर थाना में शांति समिति की बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। आगामी दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर बुधवार को बिहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने की। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक लोगों और आमजनों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान आगामी पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों से अपील की कि दुर्गापूजा और दशहरा का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान सभी समुदायों के लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। उन्होंने लोगों से किसी […]

Naugachia: धोबिनिया बांध टूटने से घरों में घुसा बाढ़ का पानी, जीआर राशि नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रंगरा पंचायत के कई वार्डों के प्रभावित परिवारों ने निष्पक्ष जांच कर राहत राशि देने की मांग की, कार्रवाई नहीं होने पर धरना की चेतावनी नवगछिया। रंगरा प्रखंड की रंगरा पंचायत में कलबलिया नदी के किनारे धोबिनिया बांध टूटने के बाद कई वार्डों में बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश करने के बावजूद प्रभावित परिवारों को अब तक सरकार की ओर से मिलने वाली जीआर (ग्रेच्युटस रिलीफ) राशि नहीं मिलने का मामला सामने आया है। बुधवार को बाढ़ प्रभावित परिवारों ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर वास्तविक प्रभावित परिवारों की निष्पक्ष जांच कराने और उन्हें नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि धोबिनिया बांध टूटने के बाद पंचायत के कई वार्डों में बाढ़ का […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला पुल बंद होने से पहले डीएम ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर तैयारियों का लिया जायजा, बाबूपुर घाट से तीन दिनों के लिए कार्गो परिचालन स्थगित भागलपुर। विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के मद्देनजर आम लोगों की सुविधा और सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने जाह्वी चौक सहित जिले के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिले के सभी संबंधित वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बियाडा घाट, बरारी घाट, सबौर स्थित बाबूपुर घाट तथा नवगछिया स्थित जहान्वी चौक घाट सहित अन्य संबंधित घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों के आवागमन, फेरी सेवा, कार्गो परिचालन और सुरक्षा व्यवस्था […]

Naugachia: नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

पटना ले जाकर दुष्कर्म और मंदिर में शादी करने का लगाया गया था आरोप, नाबालिग को पुलिस पहले ही कर चुकी है बरामद नवगछिया। नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामले में नवगछिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पटना जिला के सबलपुर निवासी सोनू कुमार और राकेश साह की पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बबीता देवी गिरफ्तार आरोपित सोनू कुमार की मां है। पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी 2026 को पीड़िता की ओर से नवगछिया थाना में आवेदन दिया गया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि 9 फरवरी को सोनू कुमार नाबालिग को शादी की नीयत […]

Naugachia: सरस्वती विद्या निकेतन इंटर स्कूल का एसडीओ ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शैक्षणिक व्यवस्था, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा, संस्कृत शिक्षक की कमी दूर करने का दिया आश्वासन नवगछिया। अनुमंडल पदाधिकारी के. परीक्षित ने बुधवार को आदर्श विद्यालय सरस्वती विद्या निकेतन इंटर स्कूल, नवगछिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था और विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीओ ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों और परिसर का जायजा लिया तथा विद्यालय प्रबंधन से शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई के माहौल, शिक्षकों की उपलब्धता […]

Naugachia: नवगछिया के एनएच-31 मकंदपुर चौक पर ‘शिवानी डेयरी’ का भव्य उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शुद्ध देशी मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की मिलेगी सुविधा नवगछिया। नवगछिया के एनएच-31 स्थित मकंदपुर चौक पर बुधवार को ‘शिवानी डेयरी’ का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। नई डेयरी के खुलने से मकंदपुर चौक सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को दूध, दही, पनीर, घी, छेना, खोआ सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयां एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उद्घाटन समारोह में इस्माइलपुर प्रमुख प्रतिनिधि श्रीकांत यादव, पप्पू यादव, रोहित यादव, बबलू यादव, विजय यादव, लक्ष्मीपुर पंचायत के उपमुखिया पिंटू यादव, पनीर व्यवसायी रूपेश यादव, जंतु कुमार, नकुल कुमार, विक्रम कुमार और पंकज यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने शिवानी डेयरी […]

Naugachia: 48.05 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रंगरा चौक पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ा, साबुनदानी में छिपाकर रखा था स्मैक नवगछिया। रंगरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 48.05 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी सुधांशु संगम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रंगरा थाना को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मुरली की ओर से स्मैक लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगरा थाना चौक पर वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक यात्री बस से उतरकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया और उसकी […]

Naugachia: विनोवा गांव में अभाविप ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

करीब 785 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण का लाभ नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सेवा प्रकल्प ‘सेवार्थ विद्यार्थी’ की इस्माइलपुर इकाई की ओर से प्रखंड के परबत्ता पंचायत अंतर्गत विनोवा गांव में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं प्राप्त कीं। आयोजकों के अनुसार, करीब 785 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर का विधिवत उद्घाटन सेवार्थ विद्यार्थी दक्षिण बिहार के प्रांत सहसंयोजक अनुज चौरसिया, नगर मंत्री धर्मेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष सुमन कुमार भारती, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी साक्षी रानी और प्रिया रानी तथा पूर्व वार्ड सदस्य जलधर मंडल और वर्तमान वार्ड सदस्य कपिल देव मंडल ने संयुक्त […]

Noimg

Bhagalpur: विद्यालयों में पहुंचे अधिकारी, बच्चों से लिया फीडबैक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 21 सरकारी स्कूलों का निरीक्षण, कक्षा में पढ़ाया पाठ; सुविधाओं में कमी मिलने पर सुधार के निर्देश।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिले के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को संबंधित पदाधिकारियों ने अपने-अपने गोद लिए विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान Parent-Teacher Meeting (PTM) में भी पदाधिकारियों ने भाग लिया। अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद कर पठन-पाठन, अनुशासन, उपस्थिति और विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत कर पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर उनका फीडबैक भी लिया।कुछ वरीय पदाधिकारियों ने कक्षाओं […]

Noimg

Bhagalpur: बाइक की टक्कर से युवती और युवक घायल, दोनों मायागंज अस्पताल रेफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही भागलपुर। पीरपैंती बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर बाइक की टक्कर से एक युवती और बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दुलदुलिया गांव निवासी जीछु मंडल की पुत्री प्रीति कुमारी और खवासपुर निवासी बाइक चालक नीतीश कुमार घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रीति कुमारी बैंक जाने के लिए मुख्य सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी है और फ्रैक्चर की […]