5
(1)

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत झडकहवा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया गया ।

घायलों की पहचान दीपक कुमार (27), पिता ब्रह्मदेव मंडल, सपना कुमारी (20), पति दीपक कुमार, सिकंदर मंडल (75), पिता श्यामदेव मंडल तथा बबलू यादव, पिता कनिक यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट में बदल गया। इस दौरान महिला समेत चार लोग घायल हो गए।

घटना के बाद गांव में हलचल मच गई। परिजन आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सभी का इलाज किया गया ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: