October 31, 2026
Bhagalpur: त्योहारों से पहले महंगाई का महावार! चीनी, तेल और दालों के दाम में लगी आग, किचन बेहाल- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026@ दीवाली-छठ की दस्तक के बीच खाद्य सामग्रियों की कीमतों में अप्रत्याशित उछाल, अचानक प्रति किलो या लीटर 15 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी से आम आदमी परेशान। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। दीवाली और छठ का त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे आम आदमी की रसोई पर एक बार फिर महंगाई का शिकंजा कसता जा रहा है। त्योहारों की खुशियों पर महंगाई ने पानी फेरना शुरू कर दिया है। चीनी, सरसों तेल, अरहर दाल, चना दाल और खड़ा चना की कीमतों में पिछले दो-तीन महीनों के दौरान तीसरी बार अप्रत्याशित उछाल आने से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। महंगाई की इस मार से राहत दिलाने के सरकारी दावे भी फिलहाल बेअसर नजर आ रहे हैं। नवरात्रि के […]