5
(1)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में शनिवार को सांसद अजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, विद्युत आधारभूत संरचना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विद्युत परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में RDSS-I एवं RDSS-II परियोजनाओं के तहत भागलपुर जिले में संचालित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। इसके अलावा MKVSI-II एवं राज्य सरकार की विभिन्न विद्युत परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिले के निर्धारित लक्ष्य, प्राप्त आवेदन, स्वीकृत आवेदन एवं लंबित मामलों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। साथ ही योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने और लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में सांसद ने भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्याप्त विद्युत समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बिजली आपूर्ति में सुधार, नए विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने, जर्जर विद्युत संरचनाओं की मरम्मत तथा स्थानीय स्तर पर लोगों को हो रही परेशानियों का जल्द समाधान करने पर जोर दिया।

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत से जुड़ी जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना तथा जिले की विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे सहित विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत कार्यपालक अभियंता सहित विद्युत विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: