April 1, 2026
नवोदय विद्यालय नगरपारा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, अभिषेक कुमार रहे ओवरऑल टॉपर || GS NEWS
Chanchal Jhaनवगछिया ।जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा (पीएम श्री स्कूल) में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा समारोहपूर्वक की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य एस.के. चौधरी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। प्राचार्य एस.के. चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए आगामी शैक्षणिक योजनाओं एवं विद्यालय में शुरू होने वाले विभिन्न शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने पटना संभाग में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्ववर्ती छात्रों तथा अभिभावकों के सामूहिक प्रयास को दिया। परीक्षा प्रभारी डॉ. डी.के. सिंह एवं अमूल्य कुमार वर्मा के सहयोग से कक्षावार परिणाम घोषित किए गए। कक्षावार सफल छात्र-छात्राएं इस प्रकार रहे —कक्षा 6: संकल्प श्रवण प्रथम, प्रीतम कुमारद्वितीय, बादल कुमार तृतीय कक्षा 7: रोशन कुमार प्रथम, सूरज द्वितीय, युवराज तृतीय कक्षा […]