5
(1)

पुलिस ने अफवाहों से बचने और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की

नवगछिया। आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार, 1 नवंबर 2026 को नदी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान आगामी पर्व-त्योहारों को आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि सभी पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें और एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।

पुलिस की ओर से लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित करने से बचने की अपील की गई। साथ ही क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया गया।

बैठक का उद्देश्य पर्व-त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग, भाईचारे और शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए सभी आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: