Month: July 2026

Naugachia: सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के पचगछिया टोला कदवा में सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान पचगछिया टोला कदवा निवासी गिरजी प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन पर चिंता जताते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। DESK2026

Bhagalpur: ऐतिहासिक पड़ाव संघ की 114वीं कांवर यात्रा के साथ चलेगी 81, 61, 51, 41 और 31 फीट की अद्भुत कांवर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। श्रावणी मेले के पावन अवसर पर पड़ाव संघ, कहलगांव द्वारा आयोजित होने वाली 114वीं कांवर यात्रा इस वर्ष भी भव्यता और आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। इस ऐतिहासिक कांवर यात्रा में श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता 81 फीट, 61 फीट, 51 फीट, 41 फीट और 31 फीट लंबी विशाल एवं आकर्षक कांवर होंगी, जो श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यात्रा आगामी 5 अगस्त को कहलगांव स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट से प्रारंभ होगी तथा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार, 10 अगस्त को बाबा बासुकीनाथ धाम में जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। यह यात्रा कहलगांव, घोघा, धोरैया, पंजवारा, बौंसी, हंसडीहा और नोनीहाट […]

Naugachia: सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खेत जाने के दौरान सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने के क्रम में तोड़ा दम नवगछिया प्रखंड के लक्ष्मीनिया टोला कदवा में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मीनिया टोला कदवा निवासी वकील मंडल की पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों के अनुसार, अनिता देवी घर से खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा […]

Noimg

Naugachia: परीक्षा देने जा रही चार छात्राएं सड़क हादसे में घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में मदन अहिल्या महिला कॉलेज की चार छात्राएं घायल हो गईं। सभी छात्राएं बड़ी मकंदपुर से टोटो पर सवार होकर कॉलेज में परीक्षा देने जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टोटो पर सवार चारों छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायल छात्राओं को अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। घायलों में मुकेश भगत की पुत्री प्रतिज्ञा कुमारी, मनोज साह की पुत्री लवली कुमारी, जयप्रकाश साह […]

Noimg

Naugachia: काजिकोरिया-राघोपुर बांध मरम्मत कार्य का मंत्री ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

स्थानीय लोगों से भी मिले पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र, अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश नवगछिया । बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बिहपुर अंतर्गत काजिकोरिया-राघोपुर बांध के क्षतिग्रस्त हिस्से पर चल रहे मरम्मत कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ मरम्मत कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्पष्ट कहा कि बांध मरम्मत कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित तकनीकी मानकों का पूर्णतः पालन करते हुए युद्धस्तर पर कार्य शीघ्र पूरा करने […]

Noimg

Naugachia: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महादेवपुर घाट पर गंगा में डूब रहे अधेड़ की बची जान, गोताखोरों और डायल 112 की तत्परता से समय पर मिला जीवनदान मधेपुरा निवासी लखन यादव की अस्पताल में हुई पहचान, पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले थे नवगछिया। महादेवपुर घाट पर शुक्रवार शाम एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने एक बार फिर कहावत “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई” को चरितार्थ कर दिया। गंगा नदी में बह रहे एक 55 वर्षीय अधेड़ को स्थानीय गोताखोरों ने साहस का परिचय देते हुए बाहर निकाला। समय पर डायल 112 पुलिस की सक्रियता और अस्पताल में तत्काल उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परबत्ता थाना क्षेत्र के जाह्नवी चौक के समीप महादेवपुर घाट पर स्थानीय […]

Noimg

Bhagalpur: विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था का विधायक ने लिया जायजा, मेधावी छात्रों का किया सम्मान, प्रबंध समिति का हुआ गठन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीकहलगांव (भागलपुर)। शिक्षा को विकास की सबसे मजबूत नींव मानने वाले कहलगांव के माननीय विधायक इंजीनियर शुभानंद मुकेश लगातार विद्यालयों का दौरा कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में जुटे हैं। उनका मानना है कि किसी भी समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही संभव है। यही कारण है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान विद्यालयों का निरीक्षण उनकी प्राथमिकता में शामिल रहता है।इसी क्रम में शुक्रवार को विधायक ने उच्च विद्यालय भोलसर एवं उच्च विद्यालय पक्की सराय का दौरा किया। इस दौरान दोनों विद्यालयों की विद्यालय प्रबंध समिति (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) का विधिवत गठन किया गया। साथ ही विद्यालयों के आय-व्यय एवं लेखा-जोखा का भी गहन निरीक्षण किया गया, ताकि विद्यालयों में पारदर्शिता और बेहतर प्रशासन […]

Bhagalpur: प्रेमचंद जयंती पर सामाजिक न्याय पर हुई संगोष्ठी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सबौर। सबौर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग की ओर से शुक्रवार को मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर “प्रेमचंद की दृष्टि में सामाजिक न्याय” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने की।मुख्य वक्ता डॉ. अमलेन्दु अंजन ने कहा कि प्रेमचंद के अनुसार मनुष्य की पहचान उसके धर्म या जाति से नहीं, बल्कि उसके जीवन-मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं से होती है। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद ने अपने साहित्य के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और मानवीय गरिमा का संदेश दिया। दूसरी मुख्य वक्ता डॉ. अनुश्री विजयिणी ने कहा कि प्रेमचंद का सामाजिक न्याय संबंधी चिंतन आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है तथा उनकी रचनाएं सामाजिक असमानता और स्त्री विमर्श […]

Bhagalpur: भागलपुर में नागरिक समाज का धरना: आंदोलन का अधिकार संविधान देता है, छात्रों की बिना शर्त रिहाई हो- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गिरफ्तार छात्रों की बिना शर्त रिहाई और उनके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को अम्बेडकर चौक (स्टेशन चौक) पर नागरिक समाज, भागलपुर के बैनर तले एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरने में शहर के गांधीवादी, मार्क्सवादी और अंबेडकरवादी विचारधारा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरने का नेतृत्व महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. मनोज कुमार ने किया, जबकि संयोजन निर्मल कुमार ने किया। इसके बाद आयोजित सभा का संचालन उदय ने किया।धरने को संबोधित करते हुए प्रो. डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने और अपनी बात रखने का अधिकार देता है।सभा का संचालन कर […]

Bhagalpur: भागलपुर के 1004 गांवों का ‘जमीन का इतिहास’ लापता! अब सरकार जनता से मांग रही 100 साल पुराने खतियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अगर आपके घर की पुरानी संदूक, अलमारी या बक्से में दादा-परदादा के जमाने का कैडस्ट्रल सर्वे (CS) खतियान रखा है, तो अब वह सिर्फ आपका दस्तावेज नहीं, बल्कि सरकार के लिए भी कीमती रिकॉर्ड बन गया है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक अनोखी अपील जारी की है। विभाग ने स्वीकार किया है कि भागलपुर जिले के 1004 मौजों के कैडस्ट्रल सर्वे (CS) खतियान उसके अभिलेखों में उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में अब सरकार आम रैयतों से अनुरोध कर रही है कि यदि उनके पास इन मौजों के पुराने खतियान सुरक्षित हैं, तो उन्हें स्कैनिंग के लिए संबंधित अंचल कार्यालय या राजस्व अभिलेखागार में उपलब्ध कराएं, ताकि भविष्य के लिए उनका डिजिटल संरक्षण […]