Month: July 2026

Bhagalpur: कहलगांव-पीरपैंती की पहाड़ियों में छिपा है ‘खनिजों का खजाना’! ‘रेयर अर्थ एलिमेंट्स’ मिलने के संकेत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ प्रारंभिक भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण में लैंथेनम (Lanthanum), थोरियम (Thorium), टाइटेनियम (Titanium) और क्रोमाइट (Chromite) जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की उपस्थिति का उल्लेख किया गया है। हालांकि, विशेषज्ञ स्पष्ट कर रहे हैं कि यह अभी प्रारंभिक सर्वेक्षण का चरण है। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अब तक भागलपुर की पहचान गंगा, विक्रमशिला, रेशम और ऐतिहासिक धरोहरों से रही है। लेकिन आने वाले वर्षों में यह जिला अपनी धरती के नीचे छिपे बहुमूल्य खनिजों के कारण भी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ सकता है। कहलगांव के बटेश्वर स्थान, पीरपैंती और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (Rare Earth Elements) तथा अन्य महत्वपूर्ण खनिजों के संकेत मिलने से नई संभावनाओं के द्वार खुलते दिखाई दे रहे हैं।प्रारंभिक भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण में लैंथेनम (Lanthanum), थोरियम […]

Bhagalpur: दरभंगा फतह के लिए भागलपुर और बांका की टीमें तैयार, राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों की घोषणा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर पुरुष टीम की कमान ऋत्विक मयंक को सौंपी गई है, जबकि भागलपुर महिला टीम की कप्तान शानवी होंगी। वहीं बांका पुरुष टीम का नेतृत्व मोहित करेंगे। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 में दमदार प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ भागलपुर और बांका की टीमों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक दरभंगा में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए भागलपुर की पुरुष एवं महिला टीम तथा बांका की पुरुष टीम का चयन किया गया।चयन सूची की घोषणा जदयू भागलपुर जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने की। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल जीत का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक […]

Bhagalpur: नि:संतान अनिरुद्ध शर्मा ने धर्मार्थ कार्यों के लिए करोड़ों की संपत्ति की वसीयत की, सत्य कुटीर आश्रम होगा संरक्षक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर जिले के घोघा निवासी एवं ईंट व्यवसायी अनिरुद्ध शर्मा ने धर्मार्थ कार्यों के लिए अपनी करोड़ों रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्ति सत्य कुटीर आश्रम, घोघा के नाम वसीयत कर एक अनूठी मिसाल पेश की है। नि:संतान और धार्मिक प्रवृत्ति के अनिरुद्ध शर्मा का कहना है कि उनकी जीवनभर की कमाई समाज और धर्म के कार्यों में लगे, इसी उद्देश्य से उन्होंने यह निर्णय लिया।वसीयत के अनुसार घोघा स्थित एसबीआई बैंक शाखा को किराये पर दिया गया उनका भवन, निजी आवास तथा 20 बीघे से अधिक उपजाऊ कृषि भूमि सहित अन्य संपत्तियां सत्य कुटीर आश्रम को समर्पित की गई हैं। ब्रह्मचारी कुटी के महंथ माधव शरण जी महाराज कहते हैं अद्भुत हैं भक्त अनिरुद्ध शर्मा।शर्मा का […]

Bhagalpur: श्रावणी मेले की तैयारियों का ‘ग्राउंड टेस्ट’: डीएम-एसएसपी ने गंगा घाट से भैना पुल तक परखी व्यवस्थाएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। श्रावणी मेला 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला प्रशासन पूरी तरह फील्ड में नजर आया। जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहलगांव के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहलगांव बटेश्वर स्थान गंगा घाट, तीन पहाड़ गंगा किनारा तथा घोघा-एकचारी भैना पुल का भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेले से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की […]

Noimg

Purnia: मिल्लिया बी.एड. कॉलेज में दो दिवसीय ओरिएंटेशन एवं वेलकम कार्यक्रम का भव्य समापन-

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: मिल्लिया फखरूद्दीन अली अहमद बी.एड. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, रामबाग, पूर्णिया में बी.एड. सत्र 2026-28 के प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन सह स्वागत समारोह का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शहबाज रिजवी, अतिथियों एवं सहायक प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बी.एड. सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, मिल्लिया तराना, नाटक, कविता, प्रहसन, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। दूसरे दिन की शुरुआत महाविद्यालय की […]

Purnia: निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर में गंगा आरती व सम्मान समारोह, कांवरियों की सेवा का लिया संकल्प- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: श्रावणी मेला के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले शिवभक्त कांवरियों की सेवा के लिए कटोरिया के विश्वकर्मा नगर में संचालित 30 दिवसीय निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर में गुरुवार की शाम भव्य गंगा आरती एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गंगा आरती में पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी, सेवा शिविर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव कुमार राय, ट्रस्टी सदस्य जितेंद्र यादव, अजय कुमार झा सहित कई जनप्रतिनिधि और कांवरिये शामिल हुए। भक्तिमय माहौल में भगवान शिव एवं मां गंगा की आराधना की गई तथा सभी शिवभक्तों की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की गई। इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ […]

Purnia: कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी पद पर बने रहने का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सह कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव ने राज्य सरकार पर संवैधानिक व्यवस्था की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि राज्य में कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिजेंद्र यादव ने कहा कि मंत्री दीपक प्रकाश न तो विधायक हैं और न ही विधान परिषद के सदस्य, फिर भी मंत्री पद पर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के तहत निर्धारित अवधि के भीतर किसी सदन का सदस्य नहीं बनने की स्थिति में मंत्री को पदमुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन मनोनीत पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, उन्हें भी अब तक पद से नहीं […]

Noimg

Purnia: विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने बुजुर्ग महिला के लिए किया रक्तदान, पेश की मानव सेवा की मिसाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग महिला के उपचार के लिए रक्तदान किया। संगठन के कार्यकर्ता ने समय पर रक्त उपलब्ध कराकर मरीज के इलाज में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। जानकारी के अनुसार, पूर्णिया न्यायालय की अधिवक्ता सरस्वती कुमारी की सास कलावती देवी जीएमसीएच पूर्णिया में गंभीर अवस्था में भर्ती थीं। चिकित्सकों ने बताया कि वे यूटेरस कैंसर, गॉल ब्लैडर में स्टोन, हृदय रोग सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और उपचार के लिए तत्काल एक यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्णिया न्यायालय की अधिवक्ता एवं विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य संगीता ठाकुर ने संगठन के […]

Noimg

Purnia: राम मंदिर चंदा मामले की SIT और न्यायिक जांच की मांग, सांसद पप्पू यादव ने उठाए सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मामले की एसआईटी और न्यायिक जांच कराने की मांग की। संसद परिसर में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई विपक्षी सांसद शामिल हुए। पप्पू यादव इस दौरान पंडित की वेशभूषा और हाथ में दानपेटी लेकर पहुंचे, जो चर्चा का विषय बना रहा। मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि यह मामला किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि देशभर में श्रद्धा से दिए गए धार्मिक दान […]

Noimg

Purnia: ई. राजीव कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, नर्सिंग शिक्षा के लिए शुरू हुई कल्याण योजना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: कैलाश सुशील नर्सिंग संस्थान एवं अजय हॉस्पिटल के संस्थापक ई. राजीव कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर संस्थान परिवार की ओर से कई सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्णिया वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया और उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ई. राजीव कुमार सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उनकी धर्मपत्नी सह संस्थान की सचिव कंचन भारती, चेयरमैन एवं डायरेक्टर रंजीत रमण, पुत्र कियान कुंजल, पुत्री शगुण श्रेया, समाज निर्माण फाउंडेशन ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य कैलाश प्रसाद सिंह, सुशील कुमार मेहता एवं माता सविता देवी सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्थान की ओर […]