Month: July 2026

Noimg

Purnia: राजद के स्थापना दिवस समारोह में पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र राजद की सक्रिय भागीदारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

छात्र हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के स्थापना दिवस के अवसर पर पटना स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय में आयोजित समारोह में पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र राजद इकाई (SSAI) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राज्यभर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में छात्र संगठन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। समारोह में पूर्णिया विश्वविद्यालय से पहुंचे छात्र नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने झंडा-बैनर के साथ संगठन की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के […]

Noimg

Purnia: वार्ड पार्षद सुनीता मांझी का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन, नगर निगम परिवार में शोक की लहर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम के वार्ड संख्या-37 की लोकप्रिय एवं कर्मठ वार्ड पार्षद सुनीता मांझी का बुधवार को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर निगम परिवार, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। सुनीता मांझी अपने सहज व्यवहार, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता एवं वार्ड के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान और आम नागरिकों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य किया। उनके निधन को नगर निगम परिवार के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। […]

Noimg

Naugachia: फर्जी लॉ डिग्री केस में फिर तेज हुई सुनवाई: पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र तोमर की मुश्किलें बरकरार, अब 3 जुलाई पर टिकी नजर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपु। दिल्ली की राजनीति में एक समय अहम चेहरा रहे पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर एक बार फिर अपने कथित फर्जी लॉ डिग्री मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) से जुड़े बहुचर्चित डिग्री विवाद में मंगलवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट में हुई सुनवाई ने मामले को नया मोड़ दे दिया। अदालत ने न सिर्फ दस्तावेजों के सत्यापन को गंभीरता से लिया, बल्कि संबंधित सभी विश्वविद्यालयों के रिकॉर्ड की गहन जांच कराने के संकेत भी दिए हैं।सुनवाई के दौरान टीएमबीयू के पूर्व कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. मनींद्र कुमार सिंह गवाही देने के लिए अदालत में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि मामले से जुड़े दस्तावेजों की संख्या काफी अधिक है और इतने कम […]

Noimg

Naugachia: सबौर महाविद्यालय की भूमि संरक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, प्रभार संभालते ही प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने शुरू की पहल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । सबौर महाविद्यालय के नवपदस्थापित प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने पदभार ग्रहण करते ही महाविद्यालय की भूमि संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक एवं विधिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की अधिसूचना संख्या 115/2026 के तहत उन्हें महाविद्यालय के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो. झा ने सबसे पहले महाविद्यालय की भूमि से संबंधित अभिलेखों एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिवक्ता से प्राप्त की। इसके बाद विश्वविद्यालय के अभियंता, इस्टेट पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा की। भूमि विवाद की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने सबौर के अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को महाविद्यालय […]

Noimg

Naugachia: ऑटो से 93 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के रंगरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से 93 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर 29 जून को रंगरा थाना की टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक ऑटो की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो से 73.05 लीटर विदेशी शराब एवं 20 लीटर देसी शराब बरामद हुई। इस प्रकार कुल 93.05 लीटर शराब जब्त की गई। मौके से ऑटो चालक रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला निवासी दिलखुश कुमार तथा पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के सिघारपट्टी निवासी राजा कुमार को गिरफ्तार कर […]

Noimg

Naugachia: डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में रंगरा में धरना-प्रदर्शन, छात्र-छात्राओं ने निकाला आक्रोश मार्च- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रंगरा (भागलपुर)। रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर से डिग्री कॉलेज को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के विरोध में मंगलवार को आंदोलन और तेज हो गया। ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया तथा बाद में आक्रोश मार्च निकालकर स्थानांतरण के फैसले का विरोध जताया। धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि डिग्री कॉलेज का संचालन पूर्व निर्धारित स्थल तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर से ही किया जाए। उनका कहना था कि कॉलेज के लिए भवन निर्माण एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद इसका स्थानांतरण किया जाना क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के हितों के विपरीत है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज के स्थानांतरण से रंगरा प्रखंड के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाइयों […]

Noimg

Naugachia: बहनोई समेत दो की हत्या मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र के बोड़वा गांव में होली के दौरान बहनोई समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या एवं एक युवक को घायल करने के चर्चित मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान परवत्ता थाना क्षेत्र के बोड़वा निवासी धर्मवीर मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना होली के दौरान हुई थी। मामले में आरोप है कि एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गोलीबारी की घटना हुई। इस वारदात में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले के अनुसार, मृतक गुलशन मंडल अपनी पत्नी किरण देवी के […]

Noimg

Naugachia: क्षेत्रीय अपर निदेशक ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

स्वास्थ्य सेवाओं की परखी गुणवत्ता नवगछिया। भागलपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) अजय सिंह ने मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का भ्रमण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अपर निदेशक ने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा वितरण केंद्र, प्रसव कक्ष, महिला एवं पुरुष वार्ड, पैथोलॉजी, टीकाकरण कक्ष, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, बिजली आपूर्ति तथा चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज, दवा उपलब्धता और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की […]

Noimg

Naugachia: डीएम ने इस्माइलपुर बिंद टोली में तटबंध निर्माण कार्य का लिया जायजा, 15 जुलाई तक कार्य पूरा करने का निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर बिंद टोली स्थित गंगा तट पर स्पर संख्या-7 और 8 के बीच चल रहे तटबंध निर्माण एवं ऊंचीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 की बाढ़ के दौरान इस स्थल पर तटबंध को गंभीर क्षति पहुंची थी। इसके बाद 33.50 करोड़ रुपये की लागत से 142 मीटर लंबाई में तटबंध निर्माण एवं ऊंचीकरण का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक मिट्टी भराई, तटबंध ऊंचीकरण तथा बोल्डर […]