
नवगछिया। रंगरा प्रखंड के ज्ञानीदास टोला में एक 35 वर्षीय युवक ने जीवन लीला समाप्त की ली । मृतक की पहचान ज्ञानीदास टोला निवासी विजय मंडल के पुत्र रूपेश कुमार मंडल (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रूपेश कुमार मंडल देर रात घर लौटा था। इस दौरान किसी बात को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया। इसके बाद उसने खाना खाया और घर के समीप बने मचान पर सोने चला गया। परिजनों के अनुसार, इसी दौरान उसने मचान पर घटना को अंजाम दे दी।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने रंगरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में रंगरा थाना में अप्राकृतिक मृत्यु (यूडी) का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
















