Month: August 2026

Noimg

Naugachia: योगा खेल कार्यशाला में बच्चों को दिए स्वस्थ जीवन और खेल के अवसरों के संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भागलपुर जिला योगा खेल संघ की ओर से नवगछिया अनुमंडल के बभनगामा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के सामुदायिक भवन में एक दिवसीय योगा खेल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों को योगा खेल, इसके महत्व और इससे होने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों एवं उपस्थित लोगों ने योग को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बच्चों को योगा खेल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि खेल के रूप में भी इसमें विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि योगा खेल […]

Noimg

Naugachia: स्कूल में चोरी का खुलासा, नवगछिया थाना क्षेत्र से चोरी का सामान बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खरीक पुलिस ने खंगाला मामला, सिलेंडर-पंखा समेत बर्तन और दरी बरामद; आरोपी रिमांड पर नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के शिवगंज टोला स्थित खरीक बाजार प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए सामान को नवगछिया थाना क्षेत्र से बरामद किया है। बरामद सामान में गैस सिलेंडर, पंखा, कड़ाही, दरी और गैस चूल्हा शामिल है। जानकारी के अनुसार, विद्यालय की प्रधान शिक्षिका बीबी शकिला ने 8 अगस्त 2026 को खरीक थाने में आवेदन देकर बताया था कि 7 अगस्त की रात अज्ञात चोर विद्यालय से चावल, बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। आवेदन के आधार पर खरीक थाना कांड संख्या 249/26 दर्ज कर धारा 334(1)/305 बीएनएस के तहत जांच शुरू […]

Noimg

Naugachia: बाढ़ सुरक्षा को लेकर मंत्री इं. शैलेंद्र ने नरकटिया-रामनगर-नन्हकार तटबंध का किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

फ्लड फाइटिंग कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश बिहपुर। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इं. शैलेंद्र ने रविवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने वाले नरकटिया-रामनगर-नन्हकार गंगा जमींदारी तटबंध का निरीक्षण किया। पटना रवाना होने से पूर्व मंत्री ने तटबंध पर चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्य का स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने फ्लड कंट्रोल विभाग के एसडीओ राजेश कुमार मेहरा, जेई कविरंजन कुमार, मंतोष कुमार एवं कार्य संवेदक सह सोनवर्षा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजीव उर्फ नूनू चौधरी से चल रहे कार्यों की विस्तृत […]

Noimg

Naugachia: 2024 के लूटकांड में फरार चल रहा एक और आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति से लूटपाट के मामले में इस्माइलपुर पुलिस की कार्रवाई नवगछिया। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2024 में हुए लूटकांड के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी दिलीप यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2024 को इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधकर्मियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके […]

Noimg

Naugachia: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसपी वैभव शर्मा ने किया निरीक्षण, राहत एवं सामुदायिक रसोई का लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को समय पर सहायता पहुंचाने के दिए निर्देश नवगछिया। बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत एवं आवश्यक सहायता पहुंचाने तथा सामुदायिक रसोई की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने परबत्ता थाना क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं सहायता की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया में आरबीएल बैंक में 1.31 लाख रुपये के गबन मामले में आरोपित अररिया से गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने आरबीएल बैंक की शाखा में 1.31 लाख रुपये से अधिक के गबन के मामले में एक आरोपित को अररिया जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के सुवलधा मझुआ निवासी मु. हारिश के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की नवगछिया शाखा में 1,31,143 रुपये के गबन का मामला सामने आया था। इस संबंध में शाखा के एरिया मैनेजर ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि मु. हारिश एवं मिथुन […]

Noimg

Naugachia: विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गुप्त सूचना पर गोपालपुर पुलिस ने की छापेमारी, घर से विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई गांव में सोमवार शाम गोपालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गोपालपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रवि शंकर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक घर में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मुन्ना कुमार के घर से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। शराब […]

Noimg

Naugachia: इस्माइलपुर बिंद टोली में 15 घर बाढ़ के पानी से घिरे, रास्ता डूबने से बढ़ी परेशानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नाव नहीं मिलने से ग्रामीण बेहाल, बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में हो रही भारी दिक्कत नवगछिया। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत इस्माइलपुर बिंद टोली में बाढ़ का पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। स्पर संख्या 8 और 9 के बीच गंगा से सटे करीब 15 घर चारों ओर से पानी से घिर गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ का पानी घरों के आसपास इस तरह फैल गया है कि उनका इलाका अब किसी टापू से कम नहीं रह गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, घरों से बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी उन्हें पानी […]

Noimg

Naugachia: 37 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड जवान निर्मल कुमार सिंह- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

विदाई समारोह में पुष्पगुच्छ और शॉल देकर किया गया सम्मानित, अधिकारियों और जवानों ने दी सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले होमगार्ड जवान निर्मल कुमार सिंह सोमवार को करीब 37 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर होमगार्ड पुलिस कार्यालय, नवगछिया परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने निर्मल कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने करीब 37 वर्षों तक पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। सेवा के दौरान निर्मल कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन के […]

Noimg

Bhagalpur: अवैध शराब बरामदगी मामले में वाहन मालिक अमीन मुर्मू दोषी करार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सजा के बिंदु पर 7 सितंबर को होगी अगली सुनवाई भागलपुर । अवैध शराब बरामदगी के मामले में विशेष उत्पाद न्यायाधीश-2, भागलपुर शिव कुमार शर्मा के न्यायालय ने सोमवार को वाहन मालिक अमीन मुर्मू को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत दोषी करार दिया। मामले में सजा के बिंदु पर अगली सुनवाई 7 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है। मामला कहलगांव थाना कांड संख्या-64/2025 एवं विशेष उत्पाद वाद संख्या-710/2025 से संबंधित है। अभियोजन के अनुसार, 25 फरवरी 2025 को कहलगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शोभनाथपुर पुल संख्या-5 के पास ग्रामीणों ने एक मोटरसाइकिल पकड़ी है, जिस पर अवैध शराब लदी हुई है। सूचना का […]