Month: August 2026

Noimg

Purnia: नशा मुक्ति प्रतियोगिता में विद्या विहार की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: माई भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत मिशन के तहत जिला स्कूल, पूर्णिया में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम अधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व तथा फैकल्टी विकास कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में शामिल छात्रा शांभवी सिन्हा ने कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। वहीं रिया कुमारी ने भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। संस्थान प्रबंधन ने दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का […]

Noimg

NAUGACHIA के अर्जुन कॉलेज में दर्दनाक हादसा, तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की तड़पकर मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

परिजनों का आरोप- बिना सुरक्षा उपकरण के ऊंचाई पर कराया जा रहा था कार्य, लापरवाही से गई मजदूर की जान; कार्रवाई व मुआवजे की मांग नवगछिया। मदरौनी स्थित अर्जुन कॉलेज में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर इस्माईलपुर निवासी हाकिम मंडल के 40 वर्षीय पुत्र मिथलेश मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिथलेश मंडल कॉलेज की निर्माणाधीन तीसरी मंजिल पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया […]

Noimg

Bhagalpur: श्रावणी मेला सेवा शिविर को लेकर बैठक आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सावन के प्रत्येक रविवार डाक बम श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाया जाएगा शिविर भागलपुर। समाजसेवी संगठन एवं उच्च न्यायालय खंडपीठ भागलपुर स्थापना संघर्ष समिति की ओर से श्रावणी मेला-2026 के दौरान आयोजित होने वाले सेवा शिविर की तैयारी को लेकर कचहरी परिसर स्थित मस्जिद के पीछे शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पिस्ता चौक स्थित बक्सा दुकान के सामने सेवा शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर सावन माह के प्रत्येक रविवार को डाक बम श्रद्धालुओं की सेवा के लिए संचालित किया जाएगा। बैठक में सेवा शिविर के सफल संचालन, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने शिविर को व्यवस्थित […]

Noimg

Bhagalpur: बटेश्वर स्थान पहुंचे डीएम व एसएसपी, श्रावणी मेले की तैयारियों का लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। श्रावणी मेला-2026 को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने शुक्रवार को कहलगांव स्थित ऐतिहासिक बटेश्वर स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बटेश्वरनाथ मंदिर में परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर तथा गंगा घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों […]

Noimg

Bhagalpur: एनसीसी कैडेटों को दिया गया सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षणडॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा- सही समय पर दिया गया सीपीआर बचा सकता है किसी की जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जीवन जागृति सोसाइटी की ओर से लाजपत पार्क स्थित 4 बिहार बटालियन एनसीसी परिसर में एनसीसी कैडेटों के लिए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिशु रोग विशेषज्ञ एवं जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने दिया। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने सड़क दुर्घटना, डूबने अथवा अन्य किसी कारण से हृदय गति या सांस रुक जाने जैसी आपात स्थितियों में सीपीआर देने की सही तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रत्येक कैडेट को डमी पर अभ्यास कराते हुए सीपीआर की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। इसके अलावा उन्होंने अत्यधिक रक्तस्राव रोकने की प्रभावी तकनीक की जानकारी दी। साथ ही घर में उपलब्ध बांस, लाठी के टुकड़ों और चादर की सहायता से […]

Noimg

Naugachia: श्रावणी मेला को लेकर एसपी ने महादेवपुर घाट व विक्रमशिला पुल का किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने महादेवपुर घाट एवं विक्रमशिला पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला अवधि में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना […]