


नवगछिया। श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने महादेवपुर घाट एवं विक्रमशिला पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला अवधि में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और मेला शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
















