


नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के पचगछिया टोला कदवा में सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल की पहचान पचगछिया टोला कदवा निवासी गिरजी प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन पर चिंता जताते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।
















