November 7, 2026
Bhagalpur: छठ: जिले में 270 घाटों की तैयारी, शहर के 60 घाटों पर निगम का फोकस, 14 नवंबर बोर्डर लाइन- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026@ महिलाओं के लिए बनेंगे चेंजिंग रूम, 14 नवंबर तक सफाई पूरी करने का अल्टीमेटम। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर जिले में इस साल छठ के लिए 270 घाट तैयार किए गए हैं। भागलपुर, सुल्तानगंज, कहलगांव, नवगछिया, पीरपैंती में स्थानीय अधिकारियों को छठ घाट को दुरुस्त करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं नगर निगम ने अपने शहरी क्षेत्र के 60 घाटों पर सफाई और सुविधाओं की विशेष कार्ययोजना बनाई है।लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भागलपुर में नगर निगम ने अब तक की बड़ी सफाई और व्यवस्था मुहिम शुरू कर दी है। गंगा किनारे छठ व्रतियों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल देने के लिए निगम ने 60 घाटों पर 3115 मजदूरों की तैनाती की कार्ययोजना बनाई है। घाटों की […]