Category Archives: bihar bhagalpur

Naugachia: NCL SEASON 2 : नवगछिया चैलेंजर्स ट्रॉफी से क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच- GS NEWS

DESK20260

नवगछिया में क्रिकेट की स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में नवगछिया चैलेंजर्स ट्रॉफी-सीजन 2 का आयोजन महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से खासकर अंडर-16 और जूनियर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। स्थानीय स्तर पर खेल रहे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए ऐसे आयोजन आगे बढ़ने की राह तैयार करते हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता केवल जीत और हार तक सीमित नहीं होती, बल्कि खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव देने के साथ अनुशासन, टीम भावना और दबाव की स्थिति में बेहतर प्रदर्शन करने की सीख भी देती है। छोटे स्तर पर मिलने वाला यही अनुभव भविष्य में खिलाड़ियों के लिए बड़े मंच पर उपयोगी साबित होता है। नवगछिया जैसे क्षेत्र […]

Naugachia: नवगछिया कोर्ट के अधिवक्ता गंगा प्रसाद मंडल की अचानक मौत, पत्नी नूतन देवी का रो-रोकर बुरा हाल- GS NEWS

DESK20260

नवगछिया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे नवगछिया कोर्ट के अधिवक्ता गंगा प्रसाद मंडल की गुरुवार सुबह अचानक मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अनुमंडल अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी सांस थम गई।गंगा प्रसाद मंडल नगरह पंचायत के भवानीपुर घुसकी टोला निवासी थे। पुत्र सूरज कुमार ने बताया कि कुछ समय से उनकी तबीयत में सुधार था और वह दोबारा कोर्ट आने-जाने लगे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने से परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला।पति की मौत से पत्नी नूतन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख-पुकार मची हुई है। उनकी हालत देखकर परिजन और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।स्थानीय भाजपा नेता उपेंद्र […]

Naugachia: मेंटेनेंस कार्य के दौरान करंट की चपेट में आया रेलकर्मी- GS NEWS

DESK20260

नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित विद्युत पावर हाउस में मेंटेनेंस कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से रेलकर्मी शंकर कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और रेलकर्मियों की मदद से घायल को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। रेल अधिकारियों के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के दौरान टेक्नीशियन शंकर कुमार सिंह को अचानक बिजली का तेज झटका लगा। हादसे में उनके दाहिने हाथ में चोट आई, जबकि बाएं हाथ की एक उंगली झुलस गई बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती […]

Naugachia: बाइक की ठोकर से 57 वर्षीय व्यक्ति घायल, चालक फरार- GS NEWS

DESK20260

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर के समीप सड़क दुर्घटना में 57 वर्षीय महेश साह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बड़ी मकंदपुर निवासी रामबिलास साह के पुत्र हैं। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, महेश साह नवगछिया के मकंदपुर चौक से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मालपुर के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर लगने से वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों और परिजनों की मदद से घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में […]

Naugachia: लगभग 70 लाख की कीमत का स्मैक के साथ दो को दबोचा- GS NEWS

DESK20260

नवगछिया एसपी नें प्रेस वार्ता कर दी जानकारी 546 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नवगछिया : मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 546 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। बरामद स्मैक का अंतरराष्ट्रीय मूल्य करीब 70 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस के अनुसार, एनएच-31 स्थित संतोष धर्मकांटा के समीप स्मैक की खेप पहुंचाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने वहां निगरानी शुरू की। करीब 11 बजे संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में […]

Naugachia: रामनगर कॉलेज में विद्यार्थियों को पढ़ाई के नए तरीकों की जानकारी- GS NEWS

DESK20260

नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड की पश्चिमी भिट्ठा पंचायत स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, रामनगर में सेमेस्टर-1 के विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नए विद्यार्थियों को स्नातक पाठ्यक्रम, विषय चयन, पंजीयन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों ने उच्च शिक्षा में हो रहे बदलाव और करियर के बेहतर विकल्पों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। शिक्षकों ने क्रेडिट बेस्ड च्वाइस सिस्टम के तहत विषय चयन की प्रक्रिया समझाते हुए विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं के आधार पर विषय चुनने की सलाह दी। इतिहास के सहायक प्राध्यापक डॉ. विश्वनाथ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बदलती शिक्षा व्यवस्था के अनुरूप अपनी […]

Naugachia: धरहरा में डेंगू को लेकर बढ़ी चिंता, गांव पहुंचे सिविल सर्जन; एक मरीज की प्रमाणिक जांच पॉजिटिव- GS NEWS

DESK20260

NS1 किट की रिपोर्ट को अंतिम जांच नहीं मानने की दी जानकारी, शुक्रवार को लगेगा स्वास्थ्य शिविर; लिए जाएंगे मरीजों के सैंपल नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के धरहरा गांव में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। गुरुवार को भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ. दीनानाथ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। सीएस ने ग्रामीणों से मुलाकात कर मरीजों की जांच रिपोर्ट देखी और बीमारी को लेकर स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बताया कि गांव में कई लोग लगातार बुखार से पीड़ित हैं और कुछ मरीजों में प्लेटलेट कम होने की शिकायत भी सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ मरीजों की […]

Bhagalpur: सदानंद सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर नम होंगी आंखें- GS NEWS

DESK20260

@ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देने जुटेंगे परिजन, शुभचिंतक और समर्थक। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जननेता स्व. सदानंद सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर आगमी 8 सितंबर को उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा। उनकी स्मृति में कहलगांव में श्रद्धांजलि सभा, सुंदरकांड पाठ और शांतिभोज का आयोजन होगा। कार्यक्रम में परिजनों के साथ बड़ी संख्या में शुभचिंतक, समर्थक और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे।इस आशय की जानकारी देते हुए उनके पुत्र ई शुभानंद मुकेश, सदस्य बिहार विधानसभा सह सदस्य प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति एवं प्रदेश अध्यक्ष, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ, जनता दल (यू) ने बताया कि मेरे पिता स्व. सदानंद सिंह का निधन 8 सितंबर 2021 को हुआ था। उनके निधन से बिहार की […]

Bhagalpur: आधी रात तक कटाव के बीच डटे रहे सांसद, राघोपुर में ‘रात की निगरानी’ से रोकने की कोशिश तबाही- GS NEWS

DESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। राघोपुर में बांध का कटाव सिर्फ मिट्टी और पानी की लड़ाई नहीं रह गया है। खतरा बढ़ता देख भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल खुद मोर्चे पर उतर गए हैं। कटाव की सूचना मिलने के बाद से सांसद लगातार घटनास्थल पर डटे हैं और दो रातों तक आधी रात के बाद तक मौके पर रहकर बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे। सांसद की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। उनका जोर इस बात पर है कि राहत और बचाव का काम कागजों पर नहीं, बल्कि चौबीसों घंटे जमीन पर दिखाई दे।राघोपुर में बांध के तेज कटाव से कई घरों और कृषि योग्य जमीनों को नुकसान पहुंचा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने संबंधित विभाग और […]