July 20, 2026
Purnia: जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व और सेवा की शपथ- GS NEWS
DESK2026शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र नेतृत्व दल का हुआ गठन, ई-पत्रिका का भी हुआ लोकार्पण पूर्णिया। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गरिमामय अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना, उत्तरदायित्व एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना था। कार्यक्रम में छात्र परिषद के नवचयनित पदाधिकारियों को सैश एवं बैज पहनाकर उनके दायित्व सौंपे गए तथा उन्हें विद्यालय, समाज और राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल हरि लूइस (एआरओ, कटिहार) के आगमन, दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना तथा प्रेरणादायी समूहगान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक स्वागत नृत्य ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों […]