April 30, 2026
PURNIA : मलहरिया आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता, तीन बच्चे मिले, सेविका-सहायिका अनुपस्थित || GS NEWS
UncategorizedDESK 111मलहरिया आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता, तीन बच्चे मिले, सेविका-सहायिका अनुपस्थित पूर्णिया : मलहरिया पंचायतसरकार जहां नौनिहालों के बेहतर पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के दावे कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। ताजा मामला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मलहरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 86 का है, जहां व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितता सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह आंगनबाड़ी केंद्र गांव के एक निजी घर में संचालित हो रहा है। केंद्र में न तो पर्याप्त जगह है और न ही बच्चों के बैठने व खेलने की समुचित व्यवस्था है। एक छोटे कमरे के कोने में रखी चौकी के नीचे तिरपाल बिछाकर बच्चों […]