Month: April 2026

Noimg

PURNIA: हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

कटिहार। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने हसनगंज प्रखंड अंतर्गत सपनी गांव के बंगाली टोला स्थित राधे-कृष्ण मंदिर में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के भक्ति गीतों और कीर्तन से भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति से मंदिर परिसर आस्था और उत्साह से सराबोर रहा।श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान बताते हुए […]

Noimg

PURNIA: नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया। जिला कांग्रेस कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम परिसर में कांग्रेस पार्टी द्वारा नवनियुक्त ग्रामीण जिला अध्यक्ष अफरोज आलम एवं महानगर अध्यक्ष कुमार आदित्य के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने दोनों अध्यक्षों का फूल-माला, पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और संगठन ही कांग्रेस की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के विचारों पर चलकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में सांसद पप्पू यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नवनियुक्त ग्रामीण जिला अध्यक्ष अफरोज […]

Noimg

PURNEA: पूर्णिया की सड़कों के विकास को मिली रफ्तार, गुलाबबाग जीरो माइल गोलंबर के सौंदर्यीकरण को स्वीकृति || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया। सदर विधायक विजय खेमका ने पटना स्थित पथ निर्माण विभाग कार्यालय में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से मुलाकात कर पूर्णिया शहर की प्रमुख सड़कों के विकास एवं गुलाबबाग जीरो माइल चौराहा गोलंबर के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान विधायक ने मंत्री को बताया कि गुलाबबाग जीरो माइल चौराहा नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र का प्रवेश द्वार माना जाता है, जहां बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए गोलंबर का सौंदर्यीकरण एवं सुगमीकरण अत्यंत आवश्यक है। मंत्री डॉ. जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गोलंबर के सौंदर्यीकरण की स्वीकृति प्रदान की।इसके साथ ही शहर की तीन प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का भी निर्देश दिया गया। इनमें गुलाबबाग से बीरपुर तक, जनता […]

Noimg

PURNEA: लोकसभा में गूंजा सीमांचल का मुद्दा, सांसद पप्पू यादव ने मांगा विशेष पैकेज||GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया। पप्पू यादव ने एक बार फिर लोकसभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तथा पूर्णिया-सीमांचल क्षेत्र के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की जोरदार मांग उठाई। “आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026” पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विशेष पैकेज और संरचनात्मक सहायता बिहार का अधिकार है, कोई दया नहीं। संसद में अपने संबोधन के दौरान सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राज्य के विभाजन के बाद बिहार को अपेक्षित आर्थिक सहायता और विशेष दर्जा मिलना चाहिए था, लेकिन आज तक यह मांग अधूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे अपनी बात विस्तार से रख ही रहे थे कि एक मिनट से भी कम समय में उनका माइक बंद कर दिया गया। इस दौरान अध्यक्षीय पीठ की ओर […]

Noimg

PURNEA: धार्मिक आयोजनों में शामिल हुईं महापौर विभा कुमारी, लिया आशीर्वाद || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में महापौर विभा कुमारी शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं के बीच सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया। वार्ड संख्या 24 स्थित पंचायत भवन परिसर के हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय संकीर्तन के समापन समारोह में महापौर विभा कुमारी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राखी कुशवाहा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुशवाहा तथा पूजा समिति के सदस्यों ने महापौर को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। महापौर ने मिले स्नेह एवं सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूजा समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया। इसके […]

Noimg

PURNEA:अनुसूचित जनजाति के अधिकारों की रक्षा के लिए सशक्त प्रावधान जरूरी: डॉ. अनिल गुप्ता||GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया। शहर के लाइन बाजार स्थित मां पंचादेवी हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में आयोजित वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक में अनुसूचित जनजाति (ST) के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध सर्जन डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार संविधान की धारा 341 के तहत अनुसूचित जाति (SC) के अधिकारों की रक्षा का प्रावधान है, उसी तरह अनुसूचित जनजाति के अधिकारों की भी समुचित सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में आदिवासी समाज ने कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दिया, लेकिन उन्हें आज भी वह सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाए हैं, जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने संविधान की धारा 342 में आवश्यक संशोधन कर एसटी समाज के अधिकारों […]

Noimg

मक्के के खेत में युवती का शव मिलने से इलाके में दहशत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। केनगर थाना क्षेत्र के बेला रिकाबगंज पंचायत में बुधवार को 25 वर्षीय कंचन कुमारी का शव मक्के के खेत से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका कसबा थाना क्षेत्र के फुलवारिया गांव की निवासी थी। घटना स्थल पर भारी भीड़ और आक्रोशरिकाबगंज बांध के समीप मक्के के खेत में शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की बड़ी संख्या घटना स्थल पर जमा हो गई। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से भयभीत हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। पुलिस ने शुरू की जांचघटना की सूचना मिलते ही केनगर थाना प्रभारी अजय कुमार अजनबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस […]