


पूर्णिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में महापौर विभा कुमारी शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं के बीच सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
वार्ड संख्या 24 स्थित पंचायत भवन परिसर के हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय संकीर्तन के समापन समारोह में महापौर विभा कुमारी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राखी कुशवाहा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुशवाहा तथा पूजा समिति के सदस्यों ने महापौर को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। महापौर ने मिले स्नेह एवं सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूजा समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया।
इसके पश्चात महापौर माधोपाड़ा के गोंदला टोला, वार्ड संख्या 43 स्थित श्री श्री आस्था महामाई मां भगवती मंदिर पहुंचीं, जहां श्री हनुमान सेना संघ द्वारा आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुईं। यहां भी आयोजन समिति ने अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। ऐसे कार्यक्रम लोगों को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
महापौर ने दोनों आयोजनों की सफल आयोजन के लिए पूजा समिति एवं श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष खुददेव उरांव, पवन कुमार सिंह, मनोज कुमार चौधरी, पांचू कुमार दास, अखिलेश पोद्दार, कन्हैया झा, उमेश दास, सिकंदर शर्मा, गणेश मंडल फौजी, भोला चौधरी, सुधीर चौधरी, डॉ उमेश दास, मनोज गुप्ता, नरेश मिस्त्री, सुरेंद्र सिंह, सीताराम सिंह फौजी, प्रभु सिंह, अक्षय लाल शर्मा, डॉ अशोक चौधरी, अमित मिश्रा, डॉ अशोक लाल चौधरी, भगवान लाल चौधरी, मंटू मंडल, अजय कुमार दास, ओम कुमार, अजय सिंह, गोपाल चंद्र दास, रामदेव दास (प्रधानाध्यापक), संजय रजक, लोकेश दुबे, दिलीप कुमार चौधरी, सिंटू शर्मा, रविंद्र सिंह, हेमेंद्र यादव फौजी, आमोद केशरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।













