June 8, 2026
Naugachia: मंजूषा पेंटिंग में रंग भर रहे नन्हे कलाकार – GS NEWS
DESK 114समर कैंप में बच्चों ने सीखी अंग क्षेत्र की लोककला, योग और ताइक्वांडो नवगछिया। बाल भारती विद्यालय में आयोजित मंजूषा समर कैंप के चौथे दिन सोमवार को बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बिहुला विषहरी पूजा समिति, नवगछिया विकास समिति एवं मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में बच्चे मंजूषा पेंटिंग के साथ-साथ योग, ताइक्वांडो और स्वर साधना का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कैंप में कुल 72 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जिनमें 42 बच्चे मंजूषा पेंटिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। राष्ट्रपति सम्मानित मंजूषा गुरु मनोज पंडित, स्मृति कुमारी और राजीव कुमार बच्चों को मंजूषा कला की बारीकियां सिखा रहे हैं। वहीं 30 बच्चे प्रशिक्षक घनश्याम प्रसाद, धर्मचंद्र भगत, विशाल […]