May 31, 2026
Bhagalpur: माहवारी लज्जा नहीं, प्रकृति का वरदान है : सुमन सोनी-GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113भागलपुर। बिहारी कन्या मध्य विद्यालय, मिरजानहाट में 25 मई से 30 मई तक आयोजित छह दिवसीय माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक समापन हुआ। अभियान का उद्देश्य किशोरियों एवं समुदाय के बीच माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इससे जुड़े सामाजिक मिथकों और भ्रांतियों को दूर करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व नोडल शिक्षिका सह प्रधानाध्यापिका सुमन सोनी ने किया। इस दौरान छात्राओं को माहवारी से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा स्वच्छ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया। प्रधानाध्यापिका सुमन सोनी ने कहा कि “माहवारी कोई शर्म या लज्जा का विषय नहीं, बल्कि प्रकृति का एक महत्वपूर्ण वरदान है। प्रत्येक किशोरी को माहवारी शुरू होने से पहले इसकी सही जानकारी मिलनी चाहिए, ताकि वह […]