May 1, 2026
BHAGALPUR : राणा प्रताप सिंह को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, पथ निर्माण विभाग में सम्मान समारोह आयोजित || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 111भागलपुर : पथ निर्माण विभाग, भागलपुर में कार्यरत रोकड़पाल राणा प्रताप सिंह को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान सह विदाई दी गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल और योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, प्राक्कलन पदाधिकारी अक्षय कुमार, सहायक अभियंता संजय सिंह, राजीव कुमार राघव, हीरालाल सिंह, श्रीमती सुरुचि सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं कनीय अभियंता चंदन कुमार, शोएब अंसारी, मनोज कुमार, राजकुमार मांझी, रविन्द्र कुमार रमण, प्रीति कुमारी, ज्योति कुमारी, वरीय लिपिक घनश्याम राय, दुष्यंत सिंह, मिथलेश कुमार, फारूक, संतोष चौधरी, मुकेश सिन्हा, सुमित कुमार सहित कई कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन तरुण कुमार सिन्हा ने किया। […]