5
(1)



नवगछिया : नगर परिषद सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी स्वर्गीय कृष्ण भूषण प्रसाद की हत्या की खबर से नगर परिषद नवगछिया परिवार मर्माहत है। इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए नगर परिषद नवगछिया कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने अपने सभी कार्यालय कर्मियों के साथ दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

शोक सभा में नगर प्रबंधक विनय कुमार, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी सौरभ कुमार, प्रधान सहायक आलोक कुमार गुप्ता, सहायक लिपिक संतोष कुमार, प्रीतम कुमार, संजय झा, अमित कुमार, राशि कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने स्वर्गीय कृष्ण भूषण प्रसाद को कर्तव्यनिष्ठ, सरल और मिलनसार अधिकारी बताते हुए उनकी जघन्य हत्या की कड़ी निंदा की। साथ ही जिला प्रशासन से मांग की गई कि प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि वे भयमुक्त वातावरण में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: