Tag Archives: bhagalpur

Noimg

Bhagalpur: मायागंज अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप, सड़क हादसे में घायल महिला की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल: GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । बांका जिले में हुए सड़क हादसे में घायल एक महिला की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने जेएलएनएमसीएच (मायागंज) अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतका की पहचान बांका जिले के नवादा ओपी क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर गांव निवासी खुशबू देवी (30 वर्ष), पति विजय पाल के रूप में हुई है। मृतका के देवर अभिषेक ने आरोप लगाया कि खुशबू देवी के पैर में गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल पहुंचने के समय उनकी स्थिति सामान्य थी, लेकिन एक इंजेक्शन दिए जाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो […]

Bhagalpur: श्रावणी मेला की तैयारियां लगभग पूरी, डीएम समेत वरीय अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण, नमामि गंगे घाट पर गंगा आरती का डेमो- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में शनिवार को भागलपुर की जिलाधिकारी, आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का जायजा लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अजगैबीनाथ मंदिर परिसर, नमामि गंगे घाट, कांवरिया पथ, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं, कंट्रोल रूम सहित श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थल पर जाकर गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने […]

NAUGACHIA : नशे की हालत में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस ने बिहपुर थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के नशे की हालत में अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई को बिहपुर थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव स्थित कापो ठाकुर के वासा के समीप एक व्यक्ति शराब के नशे में अवैध हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने लत्तीपुर निवासी सुनील यादव, पिता स्वर्गीय योगेंद्र यादव, को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास […]

Noimg

Bhagalpur: उर्स में जुटेंगे देशभर के उलेमा और शायर – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

बिहपुर में 13 जून से दो दिवसीय उर्स-ए-पाक का आयोजन   भागलपुर। बिहपुर स्थित खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में 13 जून से दो दिवसीय उर्स-ए-पाक का आयोजन बड़े ही शानो-शौकत के साथ किया जाएगा। यह उर्स सूफी संत एवं धर्मगुरु हजरत सैयदना हुजूर मोहब्बत शाह कादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैहे तथा हजरत सैयदना हुजूर अलैहदाद शाह कादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैहे की याद में आयोजित किया जा रहा है।   उर्स के दौरान आयोजित जलसा में बिहार, झारखंड समेत विभिन्न राज्यों और जिलों से प्रतिष्ठित उलेमा, नातख्वां और शायर शिरकत करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार गया से मौलाना जाकिर हुसैन गयाबी, मधेपुरा से मौलाना मुफ्ती गुलाम अहमद रजा, खगड़िया से मौलाना अबूसालेह फरीदी, भागलपुर से मौलाना मो. इरफान आलम उर्फी, मौलाना मो. […]

Noimg

Bhagalpur: करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मातम – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

घर में बिजली मरम्मत के दौरान हादसा, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम भागलपुर। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत परघड़ी गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय राधे मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।   जानकारी के अनुसार राधे मंडल अपने घर में खराब बिजली लाइन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल रजौन अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा […]

Noimg

Bhagalpur: बच्चे का लॉकेट काटते उचक्का पकड़ा गया – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

भागलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के डीएन सिंह रोड में सोमवार को एक उचक्का बच्चे के गले से लॉकेट काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। जानकारी के अनुसार नाथनगर निवासी रीना देवी अपने बच्चे के साथ खरीदारी करने डीएन सिंह रोड पहुंची थीं। इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक युवक बच्चे के गले से लॉकेट काटकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई और लोगों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। उचक्का के पकड़े जाने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली […]

Noimg

Bhagalpur: डेढ़ किलो गांजा बरामद, आरोपी पुलिस हिरासत से फरार – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

कार्रवाई के दौरान परिजनों पर आरोपी को छुड़ाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज भागलपुर। लोदीपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर कला पासवान टोला में पुलिस ने छापेमारी कर 1 किलो 532 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों के विरोध के बीच वह पुलिस की पकड़ से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पासवान टोला निवासी राजू पासवान के पुत्र सौरभ कुमार के घर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 1 किलो 532 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से सौरभ कुमार को हिरासत में भी लिया था। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी के परिजन और अन्य […]

Noimg

Bhagalpur: आरपीएफ की सतर्कता से महिला यात्री की बची जान – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हुआ हादसा, जवान ने दिखाई फुर्ती भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान फिसल रही एक महिला यात्री को आरपीएफ के उप निरीक्षक ने समय रहते बचा लिया। जानकारी के अनुसार आरपीएफ के उप निरीक्षक संतोष कुमार प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन संख्या 13072 डाउन जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी। उतरते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा रेलवे ट्रैक के बीच के गैप की ओर फिसलने लगी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उप निरीक्षक संतोष कुमार […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला पुल पर वन-वे व्यवस्था की मांग – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

जाम और दुर्घटना की आशंका को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष ने प्रशासन को सौंपा आवेदन   भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर लगातार लग रहे जाम और बढ़ती यातायात समस्याओं को देखते हुए जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) एवं जिलाधिकारी भागलपुर को आवेदन सौंपकर पुल पर वन-वे व्यवस्था लागू करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि विक्रमशिला पुल पर बने बेली ब्रिज की चौड़ाई कम होने के कारण वर्तमान में केवल एक तरफ से वाहनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद पुल पर बाइक और चारपहिया वाहनों की अधिक आवाजाही तथा ओवरटेकिंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई […]

Noimg

Bhagalpur: सांसद कार्यालय में चोरी, डीवीआर और दस्तावेज गायब – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

ताला तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी   भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित भागलपुर सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी की घटना सामने आई है। चोर कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और सीसीटीवी डीवीआर, कंप्यूटर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।   जानकारी के अनुसार रविवार होने के कारण सांसद कार्यालय बंद था। सोमवार सुबह कार्यालय पहुंचने पर सांसद के सचिव गौरव कुमार ने मुख्य गेट का ताला टूटा देखा। अंदर जाने पर कार्यालय में रखी आलमारी खुली मिली तथा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, कंप्यूटर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब पाए गए। घटना की […]