Category Archives: Kolkata

Noimg

भागलपुर नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा की, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर दिया जोर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। नगर आयुक्त शुभम कुमार ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति को लेकर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त ने पूर्ण हो चुके प्रोजेक्ट, चल रहे कार्य और आने वाली योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर और परियोजनाओं से जुड़े संवेदकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्मार्ट सिटी के तहत टाउन हॉल, रोड प्रोजेक्ट, बरारी गंगा घाट समेत कई प्रमुख कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी प्रोजेक्ट का मैनुअल तैयार किया जा रहा है ताकि इनके निरीक्षण और कार्यान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। DESK2025

Noimg

आशा और ममता कार्यकर्ताओं को मिला प्रोत्साहन राशि का तोहफा ||GS NEWS

DESK20250

सरकार के इस फैसले से भागलपुर सदर अस्पताल समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आशा और ममता कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला उनके सेवाभाव और मेहनत को मान्यता देने जैसा है। नीतीश सरकार ने राशि में की भारी बढ़ोतरी भागलपुर: बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रहीं आशा और ममता कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दोनों श्रेणियों की प्रोत्साहन राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब तक ममता कार्यकर्ताओं को प्रति माह ₹300 प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर ₹600 कर दिया गया है। वहीं आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली ₹1000 […]

Noimg

डब्लू यादव नें फर्जी डॉक्टर के हॉस्पिटल का किया भंडाफोड़ तो संचालक नें लगाया मारपीट व रंगदारी का आरोप || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लु यादव के द्वारा संजीवनी नर्सिंग होम के जांच के मामले में संचालक ने भागलपुर एसएसपी को आवेदन देकर कई गंभीर आरोप लगाए है. इस संबंध में संचालक संजीव कुमार दास ने मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पर जाति सूचक गाली गलौज, मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप लगया है| आवेदन में बताया कि मैं अपना भागलपुर इलाज करवाने गाड़ी से जा रहा था तो डब्लू यादव व उसके समर्थक मकंदपुर मुझे गाड़ी से खीचकर बाहर निकाला. मेरी पत्नी के साथ दुव्यवहार किया. रूपये व चेन छिन लिया| AMBA

Noimg

किशनगंज : खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, कई बोगियां क्षतिग्रस्त, यात्री घायल || GS NEWS

AMBA0

पश्चिम बंगाल में एक बड़े ट्रेन हादसा हुआ है। खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मारी है, जिससे ट्रेन की पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हादसे में कुछ यात्रियों की मौत की भी सूचना है। कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी और निजबाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई, जो सियालदाह जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस, रेलवे और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंचनजंगा की तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और कई यात्री घायल हो गए। ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से निकली थी और किशनगंज होकर सियालदाह जा रही थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मौके पर एक टीम भेजी है। […]