Category Archives: नवगछिया

नवगछिया में शिक्षा का नया केंद्र बना टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल — अब 11वीं की पढ़ाई भी यहीं, वो भी किफायती शुल्क में || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर/नवगछिया: गंगा पार नवगछिया क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अब उच्च शिक्षा का सपना और भी आसान हो गया है। इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी को दूर करते हुए टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल एकमात्र ऐसा प्रमुख विद्यालय बनकर उभरा है, जहां अब 11वीं कक्षा की पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि पूरे गंगा पार इलाके में यह उन गिने-चुने संस्थानों में शामिल है, जो नर्सरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई एक ही परिसर में व्यवस्थित और आधुनिक तरीके से उपलब्ध करा रहा है। नवगछिया गंगा पार क्षेत्र में केवल दो ही विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध हैं, और उनमें भी टेक्नो मिशन अपनी बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और परिणामों के लिए विशेष पहचान […]

टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल नवगछिया में नामांकन मेला प्रारंभ, 11वीं की पढ़ाई शुरू — मेधावी छात्रों को फीस में भारी छूट – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने के उद्देश्य से टेक्नो पॉइंट ,भागलपुर एवं टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया द्वारा विशेष पहल की गई है। स्कूल प्रबंधन ने 11वीं कक्षा में नामांकन प्रक्रिया शुरू करते हुए प्रतिभाशाली छात्रों के लिए फीस में भारी छूट की घोषणा की है। इसी क्रम में 17 से 21 अप्रैल तक नामांकन मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह नामांकन मेला दो स्थानों पर आयोजित होगा। पहला केंद्र टेक्नो पॉइंट लालबाग (तिलकामांझी, भागलपुर) में तथा दूसरा केंद्र टेक्नो पॉइंट, जगतपुर (नवगछिया) में स्थित है, जहां 11वीं की पढ़ाई की शुरुआत की जा रही है। मेले का समय प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। स्कूल के […]

Noimg

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया द्वारा अंबेडकर जयंती पर लेख प्रतियोगिता का आयोजन – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया — अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवगछिया नगर इकाई द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच बाबा साहब के विचारों, संविधान के मूल्यों तथा शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा, लोकतंत्र तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर लगभग 150 शब्दों में अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष श्रीओम सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने और शिक्षा के माध्यम से […]

Noimg

NAUGACHIA : जीरोमाइल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, दुकानदारों नें मांगा दो दिन का अल्टीमेटम – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया: अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को नवगछिया नगर परिषद एवं अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम  जीरोमाइल चौक पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। टीम बुलडोजर, ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनों के साथ कार्रवाई के लिए तैयार थी। इस दौरान अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों को दो दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम मांगा गया । बताया जा रहा है कि नवगछिया क्षेत्र में लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हो रही है। सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें लगने, वाहनों के खड़े रहने और अस्थायी कब्जे के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो रही है। आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन द्वारा पिछले एक सप्ताह […]

NAUGACHIA : ज्ञान वाटिका स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बच्चों के अधिकार, सुरक्षा व कानून की जानकारी देकर किया गया जागरूक नवगछिया। अनुमंडल क्षेत्र के सिंघिया मकनदपुर स्थित सुप्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय में रविवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधि विशेषज्ञों की टीम ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। विद्यालय सचिव ने अंगवस्त्र प्रदान कर सभी अतिथियों को सम्मानित किया, वहीं शिक्षक प्रतिनिधि द्वारा उन्हें श्री दुर्गा सप्तशती पाठ की पुस्तक भेंट की गई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने धारा 63 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। विद्यालय सचिव ने भी वर्तमान समय में […]

बिहपुर में अवैध कफ सिरप कारोबार का भंडाफोड़, 8.100 लीटर कफ सिरप व 82,902 रुपये बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला केबिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कफ सिरप के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 8.100 लीटर कफ सिरप एवं 82,902 रुपये नकद राशि बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3 अप्रैल 2026 को बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी आशुतोष चौधरी द्वारा अपने घर से अवैध रूप से कफ सिरप बेचने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर बिहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में पुलिस ने कुल 81 बोतल कफ सिरप, जिसकी कुल मात्रा 8.100 लीटर बताई गई है, तथा बिक्री से संबंधित 82,902 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने […]

Noimg

भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा|||GS NEWS

DESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक के पास ट्रक और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काफी देर तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे मौके से निकालकर पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी मिथुन के अनुसार, गिट्टी लदा ट्रक भागलपुर से खगड़िया की ओर जा […]

Noimg

ट्रक से 1779 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई||| GS NEWS

DESK 1110

नवगछिया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने कुल 1779 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है, जिसे ट्रक के डाला में छिपाकर रखा गया था। इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल को मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-31 स्थित ज्योति पेट्रोल पंप के समीप एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी जांच शुरू की। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखे गए 198 कार्टून में बंद कुल 1779 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने […]

Noimg

गंगा में डूबे किशोर समेत दो लोगों का शव 40 घंटे बाद बरामद, क्षेत्र में शोक|||GS NEWS

DESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबे किशोर समेत दो व्यक्तियों का शव घटना के करीब 40 घंटे बाद तीसरे दिन शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। दोनों के शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम गंगा घाट पर स्नान के दौरान पैर फिसल जाने से अररिया और सहरसा के रहने वाले दो लोग गहरे पानी में चले गए थे और डूब गए। घटना के बाद से ही परबत्ता थाना पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार शव की तलाश में जुटे हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दोनों शव महादेवपुर गंगा घाट से कुछ […]