
नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में घर की छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान राघोपुर निवासी लालू मंडल की पत्नी बिमला देवी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घर में साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान बिमला देवी भी छत पर चढ़कर सफाई कर रही थीं। छत पर रेलिंग नहीं होने के कारण अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।















