Month: November 2026

Bhagalpur: बिना अनुमति सैंडिस कंपाउंड में सजा कलाकारों का- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मंच, बेकाबू हुई भीड़ तो पुलिस ने संभाला मोर्चा @ प्रशासन की अनुमति और सुरक्षा इंतजामों के बिना आयोजित हुआ कार्यक्रम, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया हल्के बल का प्रयोग; आयोजकों पर प्राथमिकी की तैयारी। प्रदीप विद्रोही भागलपुर।शहर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में शनिवार की शाम भोजपुरी और मगही कलाकारों का कार्यक्रम उस वक्त अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया, जब अपने चहेते कलाकारों को देखने और सुनने के लिए उमड़ी भीड़ बेकाबू होने लगी। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थिति भगदड़ जैसी हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्के पुलिस बल का इस्तेमाल करना पड़ा। कार्यक्रम में भोजपुरी-मगही […]

Naugachia: श्रीमदभागवत : धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, बाल गोपाल की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन स्वामी नारायण दास जी महाराज ने सुनाई देवकी-वसुदेव और कंस की पूरी कथा, कारागार से लेकर श्रीकृष्ण जन्म तक के प्रसंगों की हुई जीवंत प्रस्तुति; भगवान विष्णु, ब्रह्मा और नारद मुनि की झांकी पर जमकर बजी तालियां नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के गोसाई गांव स्थित गंगा तट पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कथा स्थल का वातावरण पूरी तरह कृष्णमय हो गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनते ही श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए। वहीं, धार्मिक प्रसंगों पर आधारित एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति ने आयोजन में चार […]

Naugachia: गुजरात में आयोजित भव्य परेड का पुलिस थानों में हुआ सीधा प्रसारण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पुलिसकर्मियों के साथ स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने भी लिया हिस्सा, एकता और सद्भाव का दिया गया संदेश नवगछिया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को गुजरात में आयोजित भव्य परेड का सीधा प्रसारण नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थाना परिसरों एवं पुलिस प्रतिष्ठानों में किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के अलावा आम नागरिकों तथा स्कूली बच्चों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। परेड के सीधे प्रसारण के माध्यम से उपस्थित लोगों को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के महत्व से अवगत कराया गया। विशेष रूप से बच्चों को राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने […]