5
(1)

पटना के रूबन मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, 2 नवंबर को निकलेगी अंतिम यात्रा

भागलपुर। भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य का शुक्रवार, 30 अक्टूबर की रात पटना के रूबन मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

भाकपा-माले के राज्य स्थायी समिति के सदस्य एवं भागलपुर-बांका जोन के प्रभारी कॉमरेड मुकेश मुक्त ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पार्टी की कतारों में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य का विशेष सम्मान था। वे पार्टी के केंद्रीय संगठन विभाग के प्रभारी होने के साथ-साथ पुनर्गठित भाकपा-माले के संस्थापक नेताओं में शामिल थे।

कॉमरेड मुकेश मुक्त ने कहा कि स्वदेश भट्टाचार्य ने अपना संपूर्ण जीवन पार्टी और जनता के अधिकारों की रक्षा के संघर्ष के लिए समर्पित कर दिया था। उनका निधन केवल पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण वाम-जनवादी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार, 1 नवंबर को दोपहर से उनका पार्थिव शरीर पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित 213, काराकाट, न्यू एमएलए फ्लैट में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सोमवार, 2 नवंबर को दोपहर 12 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। पटना में ही उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: