
मधुरापुर नारायणपुर गांव के एक घर से मोबाइल, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की हुई थी चोरी; पुलिस ने चोरी गई मोटर की बरामद
नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर नारायणपुर गांव में घर से हुई चोरी की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की अली उर्फ तैयब अली, निवासी चकामी, थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई पानी वाली मोटर भी बरामद की है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को मधुरापुर नारायणपुर गांव निवासी प्रेमलाल साह ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 11 सितंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर से मोबाइल, सोने-चांदी के जेवरात, पानी वाली मोटर और नकदी की चोरी कर ली थी।
इस संबंध में भवानीपुर थाना में कांड संख्या 230/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपी विक्की अली उर्फ तैयब अली को चोरी गई पानी वाली मोटर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
















