December 31, 2025
नशामुक्ति केंद्र, नवगछिया के बाहर खगरिया युवक के साथ मारपीट और छिनतई, नवगछिया थाना में मामला दर्ज || GS NEWS
Chanchal Jhaनवगछिया थाना क्षेत्र में नवगछिया बस स्टैंड के समीप मंगलवार रात करीब 12 बजे खगरिया जिले के एक युवक के साथ स्थानीय असामाजिक तत्वों ने लप्पड़-थप्पड़ से मारपीट की और नकदी एवं सोने की चेन छिनने की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित, खगरिया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी छोटू कुमार, पिता बलवीर यादव ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर नामजद अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आवेदन में बताया गया कि वह नशामुक्ति केंद्र, नवगछिया के मालिक कृष्णा शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर कुछ दोस्तों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रात्री करीब 12 बजे कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने के दौरान, जब वह लघुशंका के लिए सड़क पर गए, तब नवगछिया थाना […]