June 10, 2026
SAHARSA : डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान- GS NEWS
DESK 113 सहरसा के 1.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहुंची मई माह की पेंशन राशि, 42,881 का जीवन प्रमाणीकरण अब भी लंबित सहरसा। मुख्यमंत्री द्वारा बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में मई 2026 माह की पेंशन राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनधारी लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपेश कुमार, अपर समाहर्ता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सहित जिले के 100 से अधिक पेंशनधारी उपस्थित रहे। इस दौरान लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से […]